तनु वेड्स मनु में कंगना की सहेली बनी पायल का है बर्थ डे
तनु वेड्स मनु में कंगना की सहेली बनी पायल का है बर्थ डे
Share:

सुपरहिट फिल्म तनु वेड्स मनु में कंगना रनौत की सहेली के किरदार से अपनी पहचान बनाने वाली पायल जिनका वास्तविक नाम स्वरा भास्कर है। इनका आज जन्मदिन है। स्वरा भास्कर का जन्म 9 अप्रैल 1988 दिल्ली में एक बिहारी परिवार में हुआ था। स्वरा के पिता दक्षिण भारतीय आंध्र नौसेना अधिकारी चित्रापु उदय भास्कर हैं। और स्वरा की माॅं इरा भास्कर जो जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय दिल्ली में सिनेमा अध्ययन की प्रोफेसर हैं।

करियर की शुरूआत
स्वरा भास्कर ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय से की है और दिल्ली यूनिवर्सिटी से लिटरेचर से स्नातक किया इसके साथ ही स्वरा ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से सोसलाॅजी में डिग्री भी हांसिल की है। स्वरा ने एक्टिंग से पहले कई थिएटर में काम किया है। और थिएटर से काम करते हुए स्वरा ने अपनी किस्मत आज़माने के लिए मुम्बई आ गई। यहां पर फिल्म तनु वेड्स  मनु में कंगना की सहेली के रूप में अपने किरदार से लोगो के मन में एक अच्छी खासी जगह बना ली और यहीं से स्वरा को बाॅलीवुड की दुनिया में एक नई पहचान मिली।

तनु वेड्स मनु से बाॅलीवुड में एन्ट्री करने के बाद स्वरा के करियर में फिर तो चार चांद लग गए। इसके बाद इन्होने रांझणा में एक बहतरीन अभिनय का रोल करके आलोंचको के मुंह बंद कर दिए। स्वरा के बेहतरीन अभिनय के लिए तमाम अवार्डो से सम्मानित किया गया।

इन मुख्य फिल्मों में किया अदाकारा का काम
तनु वेड्स मनु, रांझणा, तनु वेड्स मनु रिटन्र्स, प्रेम रतन धन पायो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -