वो अदाकारा जिसने कोरोना में बतौर नर्स की कई लोगों की सेवा, फिर हुईं पैरालिसिस का शिकार, हालत देखकर चौंक जाएंगे आप
वो अदाकारा जिसने कोरोना में बतौर नर्स की कई लोगों की सेवा, फिर हुईं पैरालिसिस का शिकार, हालत देखकर चौंक जाएंगे आप
Share:

आज आपको एक ऐसी अदाकारा के बारे में बताने जा रहे है जिसने कोरोना महामारी के दौरान बतौर नर्स लोगों की सेवा की थी। इसके बाद उनके साथ जो हुआ, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। इस अदाकारा का नाम है शिखा मल्होत्रा, शिखा मल्होत्रा को शाहरुख खान की फिल्म 'फैन' में एक छोटे से किरदार में देखा गया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने 2020 में 'कांचली' से लीड एक्ट्रेस के रूप में बॉलीवुड में कदम रखा। 'कांचली' में उनके साथ संजय मिश्रा लीड रोल में थे। एक्ट्रेस बनने से पहले शिखा ने नर्सिंग की पढ़ाई की थी। इसलिए देश में कोरोना का कोहराम मचा, तो उन्होंने लोगों का सहारा बनने की ठानी।

उन्होंने BMC अस्पताल में बतौर नर्स लोगों की सेवा करना शुरू कर दिया। बिना ये सोचे कि इसमें उनकी जान भी जा सकती है। फिर वही हुआ जिसका डर था। शिखा कोरोना की चपेट में आ गईं। वो कोरोना से आहिस्ता-आहिस्ता ठीक हो रही थीं, तभी उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हो गया। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक के पश्चात् वो पैरालिसिस का शिकार हो गई थीं। वो इन तमाम बीमारियों से लड़ रही थीं तभी उन्हें स्ट्राइड की परेशानी हो गई, जिस कारण उनका वजन बढ़ गया था। 

वही वो बोलते हैं ना कि इंसान में जीने की हिम्मत और कुछ करने की चाह हो, तो भगवान भी सहायता को हाजिर रहते हैं। शिखा जिंदगी की तमाम समस्याओं से लड़ रही थीं। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वो फिर से ठीक हो पाएंगी। पर फिर एक मैजिक हुआ। शिखा मल्होत्रा को जीने की चाह हुई तथा पूरी कायनात उनकी सहायता में लग गई। शिखा आहिस्ता-आहिस्ता बीमारियों से रिकवर हो रही हैं। अब वो पहले की तरह फिट हो चुकी हैं। वो पहले से अधिक ग्लैमरस और खूबसूरत हो चुकी हैं। उनकी बिकिनी पिक्चर्स चौंकाने वाली हैं। हालांकि, शिखा मल्होत्रा की ये जर्नी बिल्कुल सरल नहीं रही है। 

'बवाल' पर छिड़ी जंग को लेकर आई वरुण धवन की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

आखिर क्यों बर्बाद हुई आदिपुरुष फिल्म? विवेक अग्निहोत्री ने बताई वजह

जानिए कैसे जी.एम. दुर्रानी ने अपनी जादुई आवाज से भारतीय फिल्मो बनाई जगह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -