आखिर क्यों बर्बाद हुई आदिपुरुष फिल्म? विवेक अग्निहोत्री ने बताई वजह
आखिर क्यों बर्बाद हुई आदिपुरुष फिल्म? विवेक अग्निहोत्री ने बताई वजह
Share:

जाने माने मशहूर फिल्मकार ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा। कारण यह था कि फिल्म दर्शकों की उम्मीद से एकदम विपरीत निकली तथा इसकी खूब ट्रोलिंग हुई। फिल्म सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रही। लोगों ने इस पर जमकर भड़ास निकाली। अब द कश्मीर फाइल्स जैसी सक्सेसफुल फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि आखिर आदिपुरुष में क्या गड़बड़ी हुई जिस कारण से फिल्म बर्बाद हो गई। 

फिल्म आदिपुरुष के ऐलान के बाद से ही दर्शक बहुत उत्साहित थे। फिल्म का सब्जेक्ट, प्रभास, कृति सेनन एवं सैफ अली खान जैसी स्टारकास्ट, VFX वगैरह कई चीजों ने लोगों का उत्साह बढ़ाया। हालांकि टीजर ने ही दर्शकों का मूड खराब कर दिया। फिर जब फिल्म रिलीज हुई तो सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ भर-भरकर लिखा गया। अब विवेक अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू में इसको लेकर कहा, 'जब आप कुछ ऐसा बनाते हो जिस पर स्वयं को ही यकीन नहीं और क्योंकि आजकल यह चल रहा है तो आप बेशक गलत जा रहे हो।'

विवेक आगे बोलते हैं, जब भी आस्था की कहानी उठाएं, या तो आपको 100 प्रतिशत उस पर भरोसा हो या फिर एक इतिहासविद की भांति उस विषय पर पकड़ हो लेकिन दुर्भाग्य से भारत में ऐसा कोई नहीं करता। महाभारत और रामायण के लिए जो भी स्टार्स को लेगा वह इसे पूरा नहीं कर पाएगा। रामायण, महाभारत एवं भगवद गीता यदि लोगों को जहन में 5000 वर्षों से बसी है तो कोई कारण तो होगा। विवेक ने कहा, पर्दे पर यदि कोई बोलता है, ए मैं भगवान हूं, इससे आप भगवान नहीं बन जाते। यदि आप हर रात दारू पीकर घर आ रहे हैं तो अगले दिन उठकर ये नहीं कह सकते हैं कि मैं भगवान हूं, मुझ पर भरोसा कीजिए। कोई इस पर भरोसा नहीं करेगा। लोग मूर्ख नहीं हैं। 

'इंटरनेट पर लोगों को पंच मारने की क्षमता पाना चाहती हूं', आखिर क्यों आया काजोल को गुस्सा?

जानिए वरुण की ब्लॉकबस्टर मूवी के बारे में कुछ जरूरी बातें

सिल्वर स्क्रीन पर आज भी बरकरार है काजोल का जलवा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -