'धन्यवाद योगी जी...', असद के एनकाउंटर पर उमेश की पत्नी ने जताया CM का आभार
'धन्यवाद योगी जी...', असद के एनकाउंटर पर उमेश की पत्नी ने जताया CM का आभार
Share:

लखनऊ: उमेश पाल मर्डर केस में उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी प्राप्त हुई है। मर्डर केस के इस मामले में 49 दिन से फरार अतीक अहमद के बेटे असद को झांसी में ढेर कर दिया है। साथ ही अतीक के गुर्गे मोहम्मद गुलाम को भी मार गिराया है। पति के हत्यारों के एनकाउंटर की खबर प्राप्त होते ही उमेश की पत्नी जया की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

जया ने दोनों हाथ जोड़कर कहा, ''सीएम हमारे पिता समान है। उन्होंने जो किया वह अच्छा किया है, बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई, न्याय हो रहा है, आगे भी इंसाफ मिलेगा। पुलिसकर्मियों ने भी अच्छा काम किया है। सीएम पर सब कुछ छोड़ा है। प्रशासन न्याय दिला रहा है। जो हो रहा है वो अच्छा हो रहा है। भगवान ने जो किया अच्छा किया है।'' वहीं उमेश पाल की मां शांति देवी ने बेटे के हत्यारों का एनकाउंटर होने पर कहा कि आज पुलिस ने जो किया है, इसी प्रकार सरकार करती रहे, मेरे बेटे की आत्मा को शांति प्राप्त होगी।

24 फरवरी को उमेश पाल हत्याकांड के पश्चात् से ही पुलिस शूटरों के पीछे लगी हुई है। इसके चलते असद ने कई ठिकाने बदले। उसके दिल्ली में छिपने की भी खबर पुलिस को प्राप्त हुई थी। बीते दिनों ही प्रयागराज पुलिस और उत्तर प्रदेश STF ने झांसी से शूटरों के 2 मददगारों को गिरफ्त में लेकर पूछताछ की थी। इस के चलते पुलिस को खबर प्राप्त हुई थी कि झांसी में अतीक अहमद के पुराने नजदीकी ने असद एवं मोहम्मद गुलाम को पनाह दी थी। तत्पश्चात, उत्तर प्रदेश STF ने झांसी के पास अपने सर्विलांस टीम को एक्टिव किया था।

असद के एनकाउंटर पर आया महुआ मोइत्रा का बयान, जानिए क्या कहा?

लव मैरिज करने पर भड़के मामा ससुर ने फोड़ा दुल्हन का सर

सावधान! गर्मी में बम की तरह फट सकता है घर में लगा हुआ पंखा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -