मुंबई: पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पर शिकंजा कसेगी पुलिस, जल्द जारी करेगी लुकआउट नोटिस
मुंबई: पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह पर शिकंजा कसेगी पुलिस, जल्द जारी करेगी लुकआउट नोटिस
Share:

मुंबई: मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह इन दिनों सुर्ख़ियों का हिस्सा बने हुए हैं। वहीँ अब हाल ही में मिली जानकारी के तहत उनके और अन्य के खिलाफ जबरन वसूली के मामले में लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जी दरअसल ठाणे पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मिली जानकारी के तहत पुलिस उन्हें पिछले कई समय से ढूंढ रही है, लेकिन अब तक वह फरार चल रहे हैं। ऐसे में हाल ही में सामने आने वाली जानकारी के मुताबिक 30 जुलाई को परमबीर सिंह के साथ-साथ 28 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

यह FIR फिरौत, धमकी समेत कई मामलों में ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई थी। इसी के साथ अब पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ चौथी FIR बुकी केतन तन्ना और सोनू जालान की शिकायत पर दर्ज की गई है। इस मामले में यह आरोप लगाया गया है कि पुलिस ने गैंगस्टर रवी के साथ मिलकर फर्जी केस बनाया था। वहीँ इसके बाद कार्रवाई न करने और नाम आरोपियों की लिस्ट से हटवाने के लिए केतन तन्ना से 1 करोड़ 25 लाख, सोनू जालान से 3 करोड़ 45 लाख रुपये और किरण माला से 1 करोड़ 50 लाख रुपये वसूले गए थे। केवल यही नहीं बल्कि इस मामले में रियाज भाटी का बयान भी दायर किया गया था।

ऐसा कहा जा रहा है कि संजय पुनमिया ने परमबीर सिंह के जरिए आरोपियों की लिस्ट से ना हटवाने का वादा कर उससे डेढ़ करोड़ रुपये वसूले थे। वहीँ दूसरी तरफ रियाज भाटी ने दावा कर दिया है कि संजय पुमनिया ने उसके सामने ही परमबीर सिंह से फोन पर बातचीत की थी।

VIDEO: मंदिर में घुसी मुसलमानों की भीड़ ने लगा दी आग और तोड़ डाली मूर्तियां, देखती रह गई पुलिस

देशभर में जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज का भाव

अजय देवगन से मिलने से पहले काजोल ने की थी उनकी बुराई, फिर इस तरह हुई मुलाकात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -