माली के होटल में हमला, 2 आतंकियों ने 170 को बनाया बंधक
माली के होटल में हमला, 2 आतंकियों ने 170 को बनाया बंधक
Share:

बमाको : माली के बमेको में आतंकी हमले की खबर सामने आने के बाद समूचे विश्व में हड़कंप मच गया है। दरअसल यहां राजधानी बमेको में होटल रेडिसन पर हमला कर आतंकियों ने होटल में ठहरे यात्रियों को बंधक बना लिया है। हालांकि अभी आतंकियों की संख्या का पता नहीं लग सका है लेकिन बताया जा रहा है कि होटल में 2 से अधिक आतंकी हैं। आरोपियों ने करीब 170 यात्रियों को बंधक बना लिया है। हालांकि सुरक्षा बलों ने सूचना मिलने के साथ ही अपना अभियान प्रारंभ कर दिया है।

होटल को हर ओर से घेर कर पुलिस और सुरक्षाबल अपना आॅपरेशन करने में लगे हैं। माली की राजधानी बमेको में स्थित इस होटल रेडिसन पर हमला करने वाले आतंकियों को जिहादी बताया जा रहा है। होटल के बाहर मौजूद लोगों ने होटल के अंदर गोलियां चलने की आवाज़ें सुनी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दूसरी ओर वे स्वयं होटल के आसपास स्थिति को देखने के लिए पहुंचे।

हालांकि उन्हें किसी तरह की गतिविधि नज़र नहीं आई लेकिन उन्होंने पुलिस को सूचना देकर कहा कि होटल में कुछ लोग दाखिल हुए हैं जिसके बाद गोलियां चलने की आवाज़ें आई हैं। होटल के नज़दीक का क्षेत्र खाली करवा लिया गया। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। जानकारी सामने आई है कि होटल में 190 कमरे हैं और यहां बड़े पैमाने पर पर्यटक मौजूद हैं। दूसरी ओर होटल का स्टाफ ही 30 सदस्यों का है। बताया गया है कि आतंकी होटल की 7 वीं मंजील पर हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिहादियों ने करीब 170 लोगों को बंधक बना लिया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -