चर्च में प्रार्थना के दौरान आतंकी हमला, 50 लोगों की दर्द्नाम मौत, मृतकों में मासूम बच्चे भी शामिल
चर्च में प्रार्थना के दौरान आतंकी हमला, 50 लोगों की दर्द्नाम मौत, मृतकों में मासूम बच्चे भी शामिल
Share:

नाइजर: अफ्रीकी देश नाइजीरिया से दुखद घटना सामने आई है। जहां, दक्षिण-पश्चिमी नाइजीरिया के ओवो शहर में स्थित कैथोलिक चर्च में रविवार (5 जून 2022) को हमलावरों ने प्रेयर के दौरान जमकर फायरिंग की, जिसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई। हमलावरों ने चर्च के भीतर ब्लास्ट भी किया। MLA ओगुनमोलासुयी ओलुवोले ने बताया है कि इस हमले में मारे गए लोगों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं।

ओलुवोले के अनुसार, ओवो के इतिहास में पहले कभी इस तरह की घटना नहीं हुई। नाइजीरिया के निचले विधायी सदन में ओवो क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले एडेलेगबे टिमिलीन ने कहा है कि हमलावरों ने चर्च के मुख्य पादरी को भी किडनैप कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह हमला स्थानीय समय के मुताबिक, दोपहर लगभग 11:30 बजे हुआ है। हालाँकि, हमलावरों का पता नहीं चल पाया है। घटना स्थल से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें वहाँ पर खून से लथपथ लोग जमीन पर पड़े हुए नज़र आ रहे हैं।

इस नृशंस हमले की कड़ी निंदा करते हुए नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने कहा है कि चाहे कुछ भी हो जाए ये देश बुरे लोगों के सामने कभी नहीं झुकेगा। अंधकार कभी भी प्रकाश को जीत नहीं सकेगा। उन्होंने कहा कि अंत में नाइजीरिया ही जीतेगा। अधिकारियों का कहना है कि रविवार को पेंटेकोस्ट के दिन ईसाई धर्म को मानने वाले चर्च में जमा हुए थे। उसी दौरान उनपर यह हमला किया किया। घायलों का उपचार करने वाले डॉक्टरों, स्थानीय अधिकारियों और स्वयंसेवकों ने कहा कि मृतकों की तादाद कम से कम 50 थी। जबकि इस हमले में दर्जनों लोग जख्मी भी हुए हैं।

कैथोलिक चर्च में हुए इस भीषण हमले को लेकर सांसद अडेमी ओलेमी का कहना है कि ये हमला मुस्लिम फुलानी आतंकियों ने किया है। इन आतंकियों को डकैत भी कहा जाता है। इन आतंकियों ने निरंतर उत्तरी नाइजीरिया सहित देश के कई हिस्सों में हमले किए है। इस आतंकी संगठन का उदय चरवाहों और स्थानीय समुदायों के बीच जमीन तक पहुँच को लेकर और खेतों पर अतिक्रमण के बीच ऐतिहासिक संघर्ष की वजह से हुआ है।

इराक में फिर राजनीतिक गतिरोध!! पूर्व प्रधानमंत्री ने की सभी पार्टियों से बातचीत

कजाकिस्तान में लोगो का राष्ट्रीय जनमत संग्रह,करेंगे संविधान में संशोधन

इस पर्यावरण दिवस पर गजेंद्र सिंह समेत इस शख्स ने दी बधाईयां

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -