इंदौर में भी पनपने लगा आतंकवाद, PFI के ठिकानों पर NIA की रेड, 3 गिरफ्तार
इंदौर में भी पनपने लगा आतंकवाद, PFI के ठिकानों पर NIA की रेड, 3 गिरफ्तार
Share:

इंदौर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर और उज्जैन में कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) के ठिकानों पर रेड मारी। इस दौरान NIA ने इंदौर से PFI के तीन लीडर को अरेस्ट कर लिया है। एडिशन पुलिस कमिश्नर राजेश हिंगणकर ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। बता दें कि, NIA की टीम गुरुवार सुबह से देशभर में PFI के ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। 

इस दौरान टेरर फंडिंग से संबंधित दस्तावेज सहित साहित्य मिलने की बात सामने आ रही है। खरगोन में हुद दंगों में PFI के शामिल होने की बात कही जाती रही है। वहीं 17 फरवरी 2021 को उज्जैन में PFI ने अपने स्थापना दिवस पर सभा में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। जांच एजेंसियों ने करीब 10 राज्यों में कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी PFI पदाधिकारियों के आवास और दफ्तरों पर रेड की है। वहीं इस दौरान 100 से ज्यादा कैडर को गिरफ्तार किया है। खबर मिली है कि इस कार्रवाई के बाद कर्नाटक, केरल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया है। NIA ने आतंकवाद में फंडिंग, ट्रैनिंग कैंप आयोजित करने में शामिल लोगों के आवास और आधिकारिक ठिकानों पर तलाशी की है।

इस मामले के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से यह खबर भी दी गई है कि जांच एजेंसियों ने करीब 10 राज्यों में प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर 100 से ज्यादा कैडर्स को गिरफ्तार किया है। जी दरअसल जांच एजेंसियों ने पीएफआई के प्रदेश और जिला स्तरीय नेताओं के घर पर रेड की है। इसी के साथ ही इस बार एजेंसियों ने मलप्पुरम जिले के मंजेरी में पार्टी के चेयरमैन सलाम परद भी शिकंजा कसा है। वहीं सलाम के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है।

महाराष्ट्र की ग्रहणी बनीं 'कौन बनेगा करोड़पति 14' की पहली करोड़पति

देश के लिए गंभीर ख़तरा हैं रोहिंग्या.., कोर्ट में भारत सरकार का हलफनामा

बारिश के चलते भरभराकर गिरी दीवार, दबकर 4 बच्चों की दर्दनाक मौत, परिवार में अकेली बची वृद्ध दादी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -