यमुना का विकराल रूप, पहली बार ओल्ड रेलवे ब्रिज तक पहुंचा पानी ! बाढ़ के मुहाने पर दिल्ली
यमुना का विकराल रूप, पहली बार ओल्ड रेलवे ब्रिज तक पहुंचा पानी ! बाढ़ के मुहाने पर दिल्ली
Share:

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में मानसूनी बारिश के दौरान यमुना का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है. 45 वर्षों के बाद यहां नदी के जलस्तर ने 208 मीटर का आंकड़ा पार कर लिया है. बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार भी चौकन्नी हो गई है. केंद्रीय जल आयोग (CWC) के बाढ़-निगरानी पोर्टल के मुताबिक, पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर बुधवार (12 जुलाई) सुबह चार बजे 2013 के बाद पहली दफा 207 मीटर के निशान को पार कर गया है.

 

वहीं, इसी दिन शाम को चार बजे तक यह बढ़कर रिकार्ड 207.71 मीटर के निशान तक पहुंच गया. रात 11 बजे यह बढ़कर 208.08 मीटर हो गया और गुरुवार (13 जुलाई) सुबह 8 बजे तक इसके 208.30 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है. दिल्ली सरकार के अनुसार, रात 11 बजे के आसपास का यमुना का जलस्तर केंद्रीय जल आयोग की तरफ से 13 जुलाई को सुबह 4 से 6 बजे तक की अवधि के लिए लगाए गए 207.99 मीटर के अनुमान से अधिक है.

दिल्ली सरकार ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुराने रेलवे पुल पर रात 10 बजे वृद्धि दर्ज की गई. रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले 1978 में दिल्ली में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर पहुंचने का रिकॉर्ड था. बुधवार रात 9 बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 207.95 मीटर रिकॉर्ड किया गया. इससे पहले रात 8 बजे हथिनीकुंड बैराज से 1,47,857 क्यूसेक पानी छोड़ा गया.

भारत के बगैर दुनिया की आवाज़ कैसे बनेगा UNSC ? फ्रांस पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने छेड़ दी नई बहस

'दुनिया को सद्भावना सिखाने वाले भारतीय दर्शन और परंपरा को मेरा नमन..', भारत का मुरीद हुआ ‘मुस्लिम वर्ल्ड लीग’

बंगाल चुनावी हिंसा में 6 और लोगों की मौत, परिजन बोले- पुलिस फायरिंग में गई जान, 45 हुआ मृतकों का आंकड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -