कोरबा जिले के नेशनल हाईवे-130 में आज सुबह 4 बजे एक बड़ा भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। यहां रायपुर से सीतापुर जा रही तेज़ रफ्तार मेट्रो बस बांगों थाना क्षेत्र के मड़ई के पास खड़े ट्रेलर से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस के एक तरफ के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में 7 लोगों की जान चली गई गई व दर्जन भर से अधिक यात्री जख्मी हुए है। मृतकों में 3 पुरुष सहित 2 महिला व बच्चे की जान चली गई है। बांगों पुलिस मौके पर पहुंची है। घायलों को जिला हॉस्पिटल में भेजने का काम का किया जा रहा है।
12 लोग हुए घायल: इस भीषण सड़क हादसे में 12 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जख्मियों को एंबुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। दुर्घटना बांगो थाना इलाके में हुआ है।
कोरबा ज़िले के मडई घाट के पास एक बस के खड़े ट्रेलर वाहन से टकरा जाने से 7 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हुए हैं। घटना सुबह करीब 4 बजे की है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है: एसपी कोरबा संतोष सिंह, छत्तीसगढ़ pic.twitter.com/m26wGIm95z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 12, 2022
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने कोरबा के बांगो थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे पर मड़ई घाट के समीप आज सुबह हुई दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) September 12, 2022
सीएम बघेल ने जताया दुख: इस भीषण सड़क हादसे को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने भी दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को आवश्यक सहयोग और घटना में घायलों के समुचित उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए है।
हिन्दुओं के पूरे गाँव पर 'वक़्फ़ बोर्ड' का कब्जा.., 1500 साल पुराना मंदिर भी वक़्फ़ का हो गया !
लड़कियों और आदिवासियों के लिए 'नरक' बना झारखंड.., अब स्कूल में भी बच्चियां सुरक्षित नहीं
नितिन गड़करी पर लगे 'दहेज़ प्रथा' को बढ़ावा देने के आरोप, निशाने पर आया ये Video