पूरे देश में ठंड का कहर जारी, लगातार टूट रहे रिकॉर्ड
पूरे देश में ठंड का कहर जारी, लगातार टूट रहे रिकॉर्ड
Share:

नई दिल्ली : राजधानी समेत पुरे उत्तर-पश्चिम भारत में रविवार को ठंड से कुछ राहत मिली। रविवार को राजस्थान के 10 शहरों में पारा पांच डिग्री से नीचे दर्ज किया। सूत्रों के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में राजस्थान का भीलवाड़ा सबसे सर्द रहा। यहां तापमान 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मध्यप्रदेश में पंचमढ़ी का तापमान माइनस दो डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली में पारा तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग कि माने तो दो से तीन दिन तक ठंड ऐसी ही रहेगी।

भयानक ठंड से जमा पूरा उत्तर भारत, अभी और बढ़ेगी ठंड

मध्यप्रदेश में भी ठंडा कहर 

प्राप्त जानकारी अनुसार प्रदेश में भोपाल सहित राज्य का बड़ा हिस्सा शीतलहर की चपेट में हैं। पंचमढ़ी का तापमान शून्य से 2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इसी तरह खजुराहो व उमरिया में तापमान 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  राज्य के कई हिस्सों में रविवार को हल्का कोहरा छाया रहा। वहीं, भोपाल का तापमान 6.8 डिग्री, इंदौर का 7. 2 डिग्री, ग्वालियर का 3.1 डिग्री और जबलपुर का 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह है दुनियां का सबसे ठंडा शहर, तापमान जान कर उड़ जायेंगे आपके होश

झारखंड में भी ठंड का कहर

प्रदेश में न्यूनतम तापमान माइनस में तक पहुंच गया। रविवार सुबह यहां के मैक्लुस्कीगंज में पारा माइनस 1 रिकॉर्ड किया गया। शनिवार को मैक्लुस्कीगंज में पारा माइनस 1.5 डिग्री था, जो कि 49 साल में पहली बार था। मौसम विभाग की माने तो अब तक राज्य में कभी भी पारा इतना नीचे नहीं गिरा। मैक्लुस्कीगंज के बाद सबसे कम तापमान कांके में 0 डिग्री दर्ज किया गया।

ठण्ड से ठिठुरी राजधानी, टूटा सात साल का रिकॉर्ड

हरियाणा में ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हिमाचल से भी ठंडा हुआ प्रदेश

चार सालों में सबसे ज्यादा ठंडी रही बुधवार रात, इतना लुढ़का पारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -