हरियाणा में ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हिमाचल से भी ठंडा हुआ प्रदेश
हरियाणा में ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हिमाचल से भी ठंडा हुआ प्रदेश
Share:

पानीपत : पुरे देश में ठंड का प्रकोप जारी है। वही प्रदेश को शीत लहर ने जकड़ रखा है। न्यूनतम पारा 2 से 5 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। हरियाणा के हिसार शहर का तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जो शिमला से मात्र 1 डिग्री सेल्सियस ही कम है। हिमाचल की राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही अगर मौसम विभाग की मानों तो आने वाले 3 दिन तक ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। आने वाले एक सप्ताह तक धुंध का प्रकोप जारी रहेगा। 

इससे ठंड ज्यादा बढ़ रही

जानकारी अनुसार मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि उत्तरी व पश्चिमी हवाओं के कारण ठंड लगातार बढ़ रही है। दिन में धूप निकलने से रात को पाला जमाव की स्थित पैदा हो रही है, क्योंकि सूर्य की किरणों से पाला वाष्प बन रहा है, जिसके कारण वह रात्रि में दोबारा जमता है, इससे ठंड ज्यादा बढ़ रही है। 

पाले का प्रभाव कम होगा

प्राप्त जानकारी अनुसार आगामी दो-तीन दिनों तक धुंध व कोहरा जारी रहेगा। वैज्ञानिकों कि माने तो दिन में जहां ठंडी हवाएं चल रही हैं और शाम के समय हवा रूक जाती है, जिससे रात्रि में पाला पड़ रहा है। ऐसे में आलू, टमाटर व मटर की फसल में हलकी सिंचाई की जाएगी। रात्रि में पश्चिमी और उत्तर दिशा की तरफ अलाव जलाकर धुआं किया जाए, इससे पाले का प्रभाव कम होगा।

चार सालों में सबसे ज्यादा ठंडी रही बुधवार रात, इतना लुढ़का पारा

उत्तर भारत में ठंड का असर अब रेलवे यातायात पर, इतनी ट्रेनें रद्द

उत्तराखंड में टूटा 10 वर्षों का रिकार्ड 24 दिसंबर रही सबसे ठंडी रात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -