भयानक ठंड से जमा पूरा उत्तर भारत, अभी और बढ़ेगी ठंड
भयानक ठंड से जमा पूरा उत्तर भारत, अभी और बढ़ेगी ठंड
Share:

नई दिल्ली : हिमालय में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण समूचे देश में ठिठुरन के साथ भयानक ठंड बढ़ गई है। उत्तर भारत के कई शहरों में तापमान शून्य से नीचे चल रहा है, जबकि अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य और 5 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं दिल्ली में 29 दिसंबर सात साल का सबसे ठंडा दिन रहा।

यह है दुनियां का सबसे ठंडा शहर, तापमान जान कर उड़ जायेंगे आपके होश

पानी के स्रोत जमे 

जानकारी के मुताबिक पारा गिरने और शीतलहर ने उत्तर भारत में लोगों को घरों में कैद कर दिया है। अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में कोहरे के चलते आम जनजीवन पर असर पड़ने लगा है। हरियाणा-पंजाब के अंबाला, हिसार, करनाल, लुधियाना, पटियाला और अमृतसर समेत कई स्थानों पर कोहरे का प्रकोप रहा। जम्मू-कश्मीर में डल झील समेत कई जलाशय व पानी के स्रोत जम गए हैं। 

ठण्ड से ठिठुरी राजधानी, टूटा सात साल का रिकॉर्ड

अभी और बढ़ेगी ठंड 

जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने नए साल जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। इससे नए साल पर शिमला, नैनीताल समेत समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में रेड वार्निंग जारी की है। वही शिमला में चटक धूप खिली। इसके चलते शिमला का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री रहा।

हरियाणा में ठंड ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हिमाचल से भी ठंडा हुआ प्रदेश

चार सालों में सबसे ज्यादा ठंडी रही बुधवार रात, इतना लुढ़का पारा

उत्तर भारत में ठंड का असर अब रेलवे यातायात पर, इतनी ट्रेनें रद्द 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -