दांतों को मजबूत बनाएंगे ये फल, आज से ही शुरू कर दें सेवन
दांतों को मजबूत बनाएंगे ये फल, आज से ही शुरू कर दें सेवन
Share:

दांतों को मजबूत बनाने के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते हैं। ऐसे में अगर आप अपने दांतों को मजबूत बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आज आपको कुछ फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे खाकर आप अपने दांतों को मजबूत बना सकते हैं। आइए जानते हैं इन फलों के बारे में। 

केला: सेहत के लिए बेहद गुणकारी केले से दांतों को हेल्दी और चमकदार बनाया जा सकता है। जी दरअसल केले में मौजूद मैग्निशियम, कैल्शियम और मैंगनीज दांतों पर मौजूद गंदगी को दूर करता है। 

स्ट्रॉबेरी: स्ट्रॉबेरी को दांतों के लिए मजबूत माना जाता है। इसको खाने से दांत अंदर से मजबूत होंगे और इसे दांतों पर रगड़ने से उनका पीलापन दूर किया जा सकता है। 

सेब: सेब दांतों का पीलापन दूर करता है। जी दरअसल इसमें मौजूद मैलिक एसिड दांतों के लिए फायदेमंद होता है। वहीं एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस एसिड के कारण मुंह में ज्यादा मात्रा में लार बनती है, जो दांतों को चमकदार बना सकती है।

संतरा: अगर आपके मसूड़ों से खून आता है तो इस समस्या को नजरअंदाज करने से मुंह में पायरिया भी हो सकता है। ऐसे में संतरे का सेवन करें, क्योंकि ये विटामिन सी की कमी को पूरा करेगा। 

क्रैनबेरी: कहा जाता है ये फल बैक्टीरिया को दूर करने में मददगार होता है। इसके अलावा ये दांतों को सड़न से बचाने के साथ सांस की दुर्गंध को भी रोकता है।

गर्मी में शरीर के लिए सबसे फायदेमंद फल है खरबूजा, जानिए कैसे

घुटनों और जोड़ों में दर्द से राहत दिलाएंगी ये पत्तियां, वैज्ञानिकों का दावा

शरीर से होली का रंग निकाल देंगे ये 6 आसान घरेलू नुस्खे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -