गर्मी में शरीर के लिए सबसे फायदेमंद फल है खरबूजा, जानिए कैसे
गर्मी में शरीर के लिए सबसे फायदेमंद फल है खरबूजा, जानिए कैसे
Share:

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। जी हाँ और इस मौसम में कई तरह के फल बाजार में मिलते हैं और वह सभी शरीर के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। हालाँकि गर्मियों के मौसम में खरबूजा अधिक मात्रा में मिलता है। ऐसे में हर व्यक्ति खरबूजा खाना पसंद करता है। आपको बता दें कि खरबूजे में 95% पानी के साथ कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। जी हाँ और इसके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है, और साथ ही हृदय में जलन की परेशानी भी दूर होती है। इसके अलावा भी इसको खाने के कई फायदे हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं। 

वजन कम करने में- खरबूजा एंटीऑक्सीडेंट का स्त्रोत है और जिन फलों में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, वे मोटापा (ओबेसिटी) को कम करने का काम कर सकते हैं। इसके अलावा खरबूजे में डाइटरी फाइबर भी पाया जाता है जो मोटापा कम करने में मदद करता है।
 
कैंसर रोकने के लिए- खरबूजे में बड़ी मात्रा में आर्गेनिक पिगमेंट केरोटेन्वाइड पाया जाता है, जो कैंसर से बचाने के साथ ही लंग कैंसर की संभावना को भी कम करता है।
 
आंखों के लिए- खरबूजे में विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन मिलता है, जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे आंखों की रोशनी तेज हो सकती है।
 
मधुमेह- खरबूजे में ऑक्सीकाइन पाया जाता है, जो रक्त में शुगर के स्तर को संतुलित करने में सहायक हो सकता है। जी हाँ और यह ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को भी दूर रखने का काम कर सकता है। 

 
फेफड़े स्वस्थ-
खरबूजा बीटा-कैरोटीन से समृद्ध होता है। यह लंग्स कैंसर पर प्रभावी असर दिखा सकता है। इसी के साथ इसके छिलके व गूदा में मौजूद बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को ऑक्सीजन-मुक्त कणों से बचाते हैं और इसी वजह से फेफड़े से संबंधित कैंसर से सुरक्षा मिलती है।

 
गर्भवती महिलाओं के लिए - गर्भवती महिलाओं के लिए खरबूजे का सेवन फायदेमंद साबित होता है। 
 
दांत दर्द- खरबूजे में विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं और विटामिन दांत दर्द से छुटकारा दिलवाता है।

घुटनों और जोड़ों में दर्द से राहत दिलाएंगी ये पत्तियां, वैज्ञानिकों का दावा

शरीर से होली का रंग निकाल देंगे ये 6 आसान घरेलू नुस्खे

होली खेलने के बाद नाखूनों से रंग उतारने के लिए अपनाए ये आसान घरेलू उपाय

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -