विवाह के बंधन में बंधा 'टीम इंडिया' का एक और क्रिकेटर, मुस्लिम गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे
विवाह के बंधन में बंधा 'टीम इंडिया' का एक और क्रिकेटर, मुस्लिम गर्लफ्रेंड संग लिए सात फेरे
Share:

कानपुर: टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे शुक्रवार को लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंजुम खान के साथ शादी के बंधन में बंध गए। राजस्थान रॉयल्स के प्लेयर ने मुंबई में अपने विवाह कार्यक्रम से तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की और एक दिलकश कैप्शन पोस्ट करते हुए कहा कि- 'यह वह जगह है जहां से हमारी शुरुआत हो रही है।' कहा जाता है कि अंतरधार्मिक जोड़े ने हिंदू और मुस्लिम दोनों परंपराओं के मुताबिक, विवाह किया है।

 

शिवम दुबे द्वारा अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करने के बाद, श्रेयस अय्यर, राहुल तेवतिया और अन्य जैसे कई क्रिकेटरों ने इस खूबसूरत जोड़े को नवजीवन की शुभकामनाएं दी हैं। शिवम दूबे की IPL 2021 टीम- राजस्थान रॉयल्स ने भी शिवम दुबे और अंजुम खान को आशीर्वाद देने के लिए अपने सोशल मीडिया से पोस्ट किया है। खुश जोड़े की एक तस्वीर शेयर करते हुए, आरआर ने ट्वीट किया 'बधाई हो।'

टी20 मुंबई लीग में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के बाद शिवम दुबे एक प्रतिभाशाली भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में उभरे। IPL 2021 में, दुबे दो सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का प्रतिनिधित्व करने के बाद राजस्थान रॉयल्स में चले गए थे। कई IPL फ्रेंचाइजी जैसे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने भी खिलाड़ी को साइन करने में रुचि दिखाई थी, हालांकि नीलामी के दौरान उन्हें राजस्थान ने 4.4 करोड़ रुपये में खरीदा था।

शादी होने के बाद भी इस मशहूर क्रिकेटर ने की दूसरी बार सगाई, 5 बच्चों का है पिता

Tokyo Olympics: टोक्यो ओलंपिक में कोरोना की दस्तक, खेल गाँव में मिला पहला पॉजिटिव केस

टोक्यो पैरालंपिक में चुने गए नोएडा के डीएम सुहास, अगले महीने होगा आयोजन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -