भरी क्लास में सोती रही मैडम और पंखा झेलती रही छात्रा, वीडियो वायरल होते ही लोगों में भड़का गुस्सा
भरी क्लास में सोती रही मैडम और पंखा झेलती रही छात्रा, वीडियो वायरल होते ही लोगों में भड़का गुस्सा
Share:

पटना: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो एक विद्यालय का है, जहां एक महिला शिक्षक भरे क्लासरूम में सोती दिखाई दे रही है। आप देख सकते हैं कि बच्चे क्लासरूम में बैठे हुए हैं तथा महिला अध्यापक ठाठ से सोती दिखाई दे रही है। केवल यही नहीं, महिला अध्यापक एक बच्ची से पंखा भी झलवाती नजर आ रही है। यह वीडियो सामने आने के पश्चात् सोशल मीडिया पर लोग महिला शिक्षक को खरी-खोटी सुना रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो बिहार के किसी सरकारी विद्यालय का बताया जा रहा है। जो सरकारी विद्यालय की स्याह हकीकत बयां कर रहा है। आप देख सकते हैं कि क्लासरूम में बच्चे नीचे बैठे हुए हैं। वहीं पास में एक कुर्सी रखी हुई है। कुर्सी पर महिला शिक्षक बैठी हुई हैं। वहीं समीप एक बच्ची भी खड़ी दिखाई दे रही है। जब आप ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि महिला शिक्षक आराम से क्लासरूम में कुर्सी पर बैठकर नींद ले रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Baat Bihar Ki (@baatbiharki)

नींद लेते वक़्त अध्यापिका को गर्मी न लगे, इसलिए उन्होंने एक लड़की को पंखा झलने के लिए खड़ा किया है। इस के चलते किसी ने उनका चुपके से वीडियो बना लिया तथा सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा। वीडियो बिहार के बेतिया जिले के सरकारी विद्यालय का बताया जा रहा है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया उपयोगकर्ता कह रहे हैं कि बच्चों का भविष्य अंधकार में डालकर महिला शिक्षक चैन से सो रही है। इस वीडियो पर लोग शिक्षक को जमकर लताड़ लगा रहे है।

कमल हासन का एक्शन सीन आते ही लगी भयंकर आग, बुरा हुआ दर्शकों का हाल

20 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 वर्ष का मासूम और फिर...

पैगम्बर विवाद: भारत सरकार ने खाड़ी देशों के दबाव में आकर की कार्रवाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -