मशहूर फिल्म निर्देशक का हुआ निधन, CM ममता बनर्जी ने जताया शोक
मशहूर फिल्म निर्देशक का हुआ निधन, CM ममता बनर्जी ने जताया शोक
Share:

बांग्ला फिल्म (Bengali Film) के मशहूर निर्देशक तरुण मजूमदार के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। जी दरअसल आज यानी सोमवार की सुबह उनका निधन हो गया। आप सभी को बता दें कि उन्होंने एसएसकेएम अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 91 साल के थे। दिग्गज फिल्म निर्देशक (Film Director) लंबे समय से किडनी और दिल की समस्या से जूझ रहे हैं और उन्हें 14 जून को एसएसकेएम अस्पताल (SSKM Hospital) में भर्ती कराया गया था। यहाँ कुछ ही दिनों में उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें वुडबर्न वार्ड से क्रिटिकल केयर यूनियन में स्थानांतरित कर दिया गया था। वहीं बाद में उनकी हालत में थोड़ा सुधार हुआ, हालाँकि देखते ही देखते उनकी शारीरिक स्थिति फिर से बिगड़ने लगी।

बीते रविवार को उन्हें वेंटिलेशन पर दिया गया था। वहीं अब आज सुबह उनका निधन हो गया। फिलहाल उनके निधन से कला और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। जी हाँ और CM ममता बनर्जी ने उनके निधन पर शोक जताया है। जी दरअसल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बीते गुरुवार को उनसे मिलने अस्पताल पहुंचीं थीं। उस दौरान डॉक्टरों ने हालत की सूचना दी थी और बताया था कि उनकी हालत गंभीर है। वहीँ अब आज सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। आप सभी को बता दें कि तरुण मजूमदार का जन्म अविभाजित बंगाल के बोगरा में हुआ था और उनके पिताजी एक स्वतंत्रता सेनानी थे। वह न केवल एक निर्देशक थे, बल्कि एक युवा कलाकार भी थे।

केवल यही नहीं बल्कि उनके द्वारा निर्देशित ‘गणदेवता’ राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली पहली बांग्ला फिल्म है। तरुण मजूमदार ने अलग-अलग तरह की सामाजिक फिल्में बनाने में एक शानदार मिसाल बनाई है और उनकी फिल्मों में रवींद्र संगीत के प्रयोग ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। इसी के साथ तरुण मजूमदार की बालिका बधू, श्रीमान पृथ्वीराज, फुलेश्वरी, दादार कीर्ति, भालोबासा भालोबासा, संसार सिमांते, गणदेवता, शहर थेके दूर, पथभोला, चांदेर बारी, आलो आदि उल्लेखनीय फिल्में हैं। आपको बता दें कि उन्हें पद्म श्री, राष्ट्रीय पुरस्कार, बीएफजेए पुरस्कार, फिल्म फेयर पुरस्कार सहित विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

समंदर किनारे रोमांटिक हुए सैफ-करीना, तस्वीरें वायरल

अपनी सुपरहिट फिल्म गुप्त को लेकर बॉबी देओल ने खोला बड़ा राज

अजय देवगन की बेटी संग लंच करते दिखीं जाह्नवी कपूर, रेड ड्रेस में दोनों ने ढाया कहर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -