अजय देवगन की बेटी संग लंच करते दिखीं जाह्नवी कपूर, रेड ड्रेस में दोनों ने ढाया कहर
अजय देवगन की बेटी संग लंच करते दिखीं जाह्नवी कपूर, रेड ड्रेस में दोनों ने ढाया कहर
Share:

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन आजकल सुर्ख़ियों में बनी हुईं हैं और उनके फोटोज आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। न्यासा अपनी खूबसूरत तस्वीरों के लिए खबरों में बनी रहती हैं। जी हाँ और अब हाल ही में न्यासा की एक नई तस्वीर सामने आई है वो भी एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ। जी दरअसल, इन दिनों कई स्टार्स हैं जो छुट्टियों पर हैं। इसी लिस्ट में शामिल हैं जान्हवी कपूर जो इन दिनों एम्स्टरडैम घूम रही हैं। यहाँ उनकी मुलाकात न्यासा से हो गई और दोनों अपने दोस्तों संग लंच डेट पर गए।

जी हाँ और अब इसी लंच डेट की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है जिसमें जान्हवी और न्यासा को रेड ड्रेसेज में देखा जा सकता है। आप देख सकते हैं इस फोटो में नज़र आ रही जान्हवी ने एक खूबसूरत रेड गाउन पहना हुआ है। वहीं न्यासा ने शॉर्ट रेड ड्रेस। साथ में न्यासा के दो दोस्त भी नज़र आ रहे हैं। वैसे तो दोनों को इंडिया में पहले कभी साथ नहीं देखा गया है लेकिन अब बाहर दोनों को साथ देख फैंस ख़ुशी जता रहे हैं। केवल यही नहीं बल्किकुछ ने तो न्यासा को भी बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए कमेंट किया है।

आप सभी को बता दें, 19 साल की न्यासा देवगन अपनी खूबसूरत तस्वीरों और अपने ड्रेस सेंस और फैशन की वजह से अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। जी हाँ और वह अपने इंस्टाग्राम पर दोस्तों संग पार्टी, इवेंट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अजय देवगन और काजोल की बेटी की इन खूबसूरत तस्वीरों को देखने के बाद फैंस उनके इस नए रूप को पसंद कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है वह न्यासा को जल्द से जल्द बॉलीवुड में देखना चाहते हैं।

'घर की बात घर में रहे तो अच्छा है', कैमरे के सामने अर्जुन कपूर की बहन ने उतारी ब्रा तो हो गई ट्रोल

सिनी शेट्टी बनी मिस इंडिया 2022, जानिए आखिर हैं कौन?

ट्रांसपेरेंट गाउन पहन मलाइका ने लूटी महफ़िल, देखते रह गए लोग

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -