तांत्रिक ने 25 लाख रूपये ऐंठ कर किया बलात्कार
तांत्रिक ने 25 लाख रूपये ऐंठ कर किया बलात्कार
Share:

सूरतः भारत जैसी जगह में अंधविश्वास का माहौल निरंतर बना ही रहता है। खासकर यह अंधविश्वास छोटे कस्बों में या फिर ऐसी जगह देखने को मिलता है जहां पर शिक्षा का स्तर कम हो । कुछ ऐसी ही खबर गुजरात के सूरत शहर से आ रही है यहां पर तांत्रिक ने एक महिला को झाड़ने (इलाज) के बहाने कर दिया उसका बलात्कार।

एक महिला पर डायन का साया होने के नाम पर तांत्रिक द्वारा उससे दुष्कर्म करने का मामले सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने डायन भगाने के नाम पर उससे 25 लाख रुपए भी ऐंठ लिए थे। इस तांत्रिक क्रिया का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें तांत्रिक महिला पर आई डायन को भगाने का ढोंग करते हुए दिखाई दे रहा है। महिला के परिवार वालों से मिली जानकारी के अनुसार तांत्रिक ने महिला की आंखों पर पानी छिड़का था जिसके बाद वे बेसुध ही होने लगी थी। तांत्रिक महिला का हाथ पकड़कर दबाता है जिसके चलते महिला झूमने लगती है। यह तांत्रिक ने क्रिया महिला के घर पर ही की गई थी।

महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि हमेशा मेरी तबियत खराब होने के कारण में तांत्रिक प्रफुल्ल उकाभाई मेंदपरा से मिली थी। तांत्रिक ने महिला ने महिला के उपर डायन होने का साया बताया था। और महिला को ठीक करने के लिए उसने 25 लाख रूपए भी ऐंठ लिया। इलाज के बहाने उसने एक बार नशीला पदार्थ पिलाकर मेरा बलात्कार भी किया। और इसके बाद धमकी देने लगा की इस डायन का साया मेरे अलावा और कोई दूर नहीं कर सकता है इसे सिर्फ मैं ही दूर कर सकता हूं। और अगर इस बात की जानकारी किसी और को दी तो तू पागल हो जाएगी और जीवन भर बिस्तर पर ही रहेगी। पुलिस ने महिला का बयान पर तांत्रिक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। अभी तांत्रिक फरार है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -