'अब IPL भी इस्लाम के खिलाफ..,' तालिबान ने अफगानिस्तान में मैचों के प्रसारण पर लगाई रोक
'अब IPL भी इस्लाम के खिलाफ..,' तालिबान ने अफगानिस्तान में मैचों के प्रसारण पर लगाई रोक
Share:

काबुल: जब से आतंकी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया है, तब से वह बेतुके फरमान जारी कर रहा है। वहीं इसी कड़ी में अब तालिबान ने अफगानिस्तान में IPL 2021 के टेलीकास्ट पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं तालिबान ने IPL को इस्लाम विरोधी तक कह डाला है। दरअसल, तालिबान का कहना है कि IPL के दौरान इस्लाम विरोधी कंटेंट प्रसारित हो सकता है, इसलिए ये पाबंदी लगाई गई है। 

बता दें कि तालिबान ने अफगानिस्तान में अधिकांश मनोरंजन के साधनों पर प्रतिबंध लगा दी है। इसमें कई खेल से संबंधित चैनल भी शामिल है। पहले ही महिलाओं के खेलने पर भी वह पाबंदी लगा चुका है। वहीं अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के पूर्व मीडिया मैनेजर और पत्रकार एम इब्राहिम मोमंद ने अपने एक ट्वीट के माध्यम से इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा कि अफगानिस्तान में IPL 2021 के टेलीकास्ट पर रोक लगा दी गई है। ये फरमान तालिबान ने इसलिए जारी किया है, क्योंकि उसे लगता है कि IPL के दौरान इस्लाम विरोधी कंटेंट के प्रसारित हो सकता है।

इससे पहले तालिबान शासन ने अफगानिस्तान में महिलाओं के क्रिकेट और किसी और प्रकार का खेल खेलने पर रोक लगा दिया है। वहीं तालिबान राज की ये बात क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को नागवार गुजरी और उसने अफगानिस्तान के साथ प्रस्तावित टेस्ट मैच निरस्त करने का फैसला लिया है। बता दें कि ये टेस्ट मैच 27 नवंबर से शुरू होना था। हालांकि, ACB ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से दरख्वास्त की थी कि वो ये मैच कैंसिल ना करें।

तालिबान की मनमानी जारी, अफगान क्रिकेट चीफ को हटाया, नसीबुल्लाह हक्कानी को सौंपी कमान

IPL 2021: RCB को कोलकाता ने 15वीं बार हराया, गेंदों के लिहाज से KKR की सबसे बड़ी जीत

IPL 2021 के दूसरे दिन KKR और RCB में दिखेगा टशन, मैदान में होगी कड़ी टक्कर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -