VIDEO: पैपराजी को देख तैमूर ने फेर लिया मुंह, सैफ-करीना दिखे मनाते
VIDEO: पैपराजी को देख तैमूर ने फेर लिया मुंह, सैफ-करीना दिखे मनाते
Share:

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) आए दिन अपने लाडले बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ स्पॉट हो जाते हैं। इन तीनों को अक्सर बाहर देखा गया है और इन दिनों एक बार फिर से लगातार तीनो खबरों में बने हुए हैं। इन दिनों पैपराजी के साथ तैमूर अली खान का इंटरेक्शन लगातार लोगों का ध्यान खींच रहा है। जी दरअसल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी (Ranbir Kapoor Alia Bhatt Wedding) से लौट रहे तैमूर अली खान ने कुछ समय पहले पैपराजी को देखते ही रिएक्ट किया था, उसे लेकर लोगों ने काफी कमेंट्स किये थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

वहीँ अब तैमूर अली खान का एक नया वीडियो सामने आया है जो इस समय सोशल मीडिया पर छा गया है। जी दरअसल सामने आए इस वीडियो में तैमूर अपने मम्मी-पापा संग दिख रहे हैं लेकिन नन्हें नवाब ने एक बार भी कैमरे की ओर नहीं देखा। जी दरअसल सामने आए वीडियो में पैपराजी तैमूर अली खान से गुजारिश करते दिखाई दे रहे हैं कि वह सिर्फ एक दफा कैमरे की ओर देख लें। केवल यही नहीं बल्कि खुद करीना कपूर और सैफ अली खान भी कोशिश करते हैं कि तैमूर मीडिया फोटोग्राफर्स के सामने पोज दे दें। लेकिन नन्हें नवाब के जलवे अलग है और उनका रिएक्शन देखकर पैपराजी आपस में बात करते हुए नजर आ रहे हैं कि लगता है कि आज तैमूर बाबा का मूड खराब है।

वहीँ इसके बाद करीना के कहने पर अपने घर के अंदर चले जाते हैं। इस वीडियो को देख कई लोगों ने करीना-सैफ को गलत बताया है और उनका कहना है तैमूर को अभी बाहर नहीं लाना चाहिए। काम के बारे में बात करें तो जल्द सैफ विक्रम वेधा में और करीना लाल सिंह चड्ढा फिल्म में दिखाई देंगी।

शादी के बाद बदल गए शाहिद कपूर, खुलासा करते हुए बोले- 'मेरी बीवी, बच्चे....'

एक बार फिर धमाका करने आएगी वरुण-आलिया की जोड़ी!

फैन को बेहोश होता देख टाइगर श्रॉफ ने लगा लिया गले, वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -