लखनऊ में 12 बच्चों में मिले Tomato Flu के लक्षण, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
लखनऊ में 12 बच्चों में मिले Tomato Flu के लक्षण, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 12 बच्चों में Tomato Flu जैसे लक्षण पाए गए हैं। इन बच्चों के हाथ, पैर, मुंह सभी जगह पर लाल चकत्ते पाए गए हैं। सभी बच्चों को बुखार थकान और शरीर जलने की शिकायत भी है। हालांकि, डॉक्टरों ने सिर्फ दवा देकर उनको वापस भेज दिया है। अभी इनमें से किसी बच्चे की जांच नहीं हुई है, इसलिए यह स्पष्ट तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि यह Tomato Flu ही है।

जानकारी के अनुसार, हैंड फुट एवं माउथ डिजीज (HFMD) को सामान्यतः Tomato Flu के नाम से जाना जाता है। सबसे पहले केरल में इसका केस पाया गया था। बता दें कि देश में इस वक़्त Tomato Flu के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। बच्चों में इस बीमारी के अधिक मामले देखने को मिल रहे हैं। मामले की गंभीरता के मद्देनज़र केंद्र सरकार ने हाल ही में एक एडवाइजरी भी जारी की है। इस एडवाइजरी में वो सभी दिशानिर्देश बताए गए हैं, जिसका पालन करना जरूरी है। सरकार ने एक विस्तृत रिपोर्ट जारी करते हुए Tomato Flu के लक्षण और इसके उपचार को लेकर भी जानकारी दी है।

बता दें कि, Tomato Flu एक वायरल बीमारी है, जिसमें शरीर पर टमाटर के आकार जैसे फफोले हो जाते हैं। इसके अधिकतर लक्षण, दूसरे वायरल इंफेक्शन जैसे ही रहते हैं। इसमें बुखार, रैशेज, जोड़ों में दर्द, थकावट, जोड़ों में सूजन, गले में खराश शामिल है। इसके संक्रमण की शुरुआत हल्के बुखार से होती है, फिर बाद में गले में खराशे चाली हो जाती है। बुखार के दो से तीन दिन बाद शरीर पर लाल रंग के दाने नज़र आने लगते हैं, जो बाद में फफोलों में बदल जाते हैं। ये अधिकतर मुंह के अंदर, जीभ पर या मसूड़ों में देखने को मिलते हैं।

3 मालगाड़ियां खरीदेंगी पंजाब की भगवंत मान सरकार, जानें वजह

जम्मू कश्मीर: लश्कर के 3 आतंकी गिरफ्तार, सेना और मजदूरों पर हमले का था प्लान

आज देश के 49वें CJI बनेंगे यूयू ललित, दादा-पिता से लेकर पुत्र तक सभी वकालत में..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -