आज देश के 49वें CJI बनेंगे यूयू ललित, दादा-पिता से लेकर पुत्र तक सभी वकालत में..
आज देश के 49वें CJI बनेंगे यूयू ललित, दादा-पिता से लेकर पुत्र तक सभी वकालत में..
Share:

नई दिल्ली: आज यानी शनिवार को सर्वोच्च न्यायालय के इतिहास में ललित युग का उदय हो रहा है। यानी आज न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित के 49 वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) पद की शपथ ग्रहण करेंगे, और उनके परिवार की चार पीढियां इसकी साक्षी बनेंगी। मुंबई से दिल्ली आने के बाद मयूर विहार के फ्लैट से शुरू हुआ जस्टिस यू यू ललित का पेशेवर जीवन अब राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में शपथ ग्रहण तक पहुंचा। अगले 74 दिन देश की न्यायपालिका को एक सुघड़ नेतृत्व देने के हैं। सुधार की एक नई व्यवस्था का नेतत्व करने के हैं। 

देश की राजधानी दिल्ली में अपनी अलग शैली से वकालत के क्षेत्र में धाक जमाते हुए टॉप के क्रिमिनल लॉयर के तौर पर पहचान बनाई। उन्होंने साबित किया कि अपने नायाब तर्कों, दलीलों से सौम्य व्यक्तित्व वाला मृदु भाषी व्यक्ति कैसे केस और दिल जीतता है। कानून की स्पष्ट समझ, सुलझा हुआ व्यक्तित्व और कानून की पेचीदगी समझाने की सरल शैली न्यायमूर्ति ललित को भीड़ से अलग और ऊपर करती है। न्यायमूर्ति ललित के 90 वर्षीय पिता उमेश रंगनाथ ललित और परिवार के सबसे छोटे सदस्यों के तौर पर पोते पोतियां भी शपथ ग्रहण समारोह में लोगों की निगाहों के केंद्र हैं। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, न्यायमूर्ति ललित को देश के चीफ जस्टिस को शपथ दिला रही हैं। न्यायमूर्ति ललित के परिवार में एक सदी से अधिक समय यानी कई पीढ़ियों से विधि और न्यायशास्त्र के विद्वान रहे हैं। न्यायमूर्ति ललित के दादा रंगनाथ ललित महाराष्ट्र के सोलापुर में वकालत करते थे, जबकि पिता उमेश रंगनाथ ललित ने सोलापुर से वकालत शुरू की। मुंबई और महाराष्ट्र में वकालत में नाम कमाया और फिर मुंबई उच्च न्यायालय में जज भी बने। 

हालांकि, न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित की पत्नी अमिता उदय ललित का पेशेवर जीवन वकालत से नहीं जुड़ा है। वो पेशे से शिक्षाविद हैं और नोएडा में दशकों से बच्चों का स्कूल चलाती हैं। अगली पीढ़ी में दो पुत्र हैं न्यायमूर्ति ललित और अमिता ललित के बड़े बेटे श्रेयस और उनकी पत्नी रवीना दोनों पेशेवर वकील हैं। श्रेयस ने ITI गुवाहाटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद वकालत का पेशा चुना है। छोटा बेटा हर्षद अपनी पत्नी राधिका के साथ अमेरिका में पेशेवर जीवन में है। 

पाकिस्तान में आपातकाल की घोषणा, भारी बारिश-बाढ़ से मचा हाहाकार

नशे के खिलाफ CM योगी ने किया बड़ा अभियान, अधिकारीयों को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

असम में आतंकवाद को लेकर सरकार अलर्ट, अब तक 34 गिरफ्तार, बांग्लादेश से जुड़े तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -