'मोदी के दिल में सोनिया के प्रति हमदर्दी..', आखिर क्या कहना चाहते हैं सुब्रमण्यम स्वामी ?
'मोदी के दिल में सोनिया के प्रति हमदर्दी..', आखिर क्या कहना चाहते हैं सुब्रमण्यम स्वामी ?
Share:

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता सुब्रमण्यम स्वामी आए दिन पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं। देश की गड़बड़ अर्थव्यवस्था पर कई बार मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करने वाले सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रति भी नरेंद्र मोदी के विचारों का खुलासा किया है। स्वामी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि पीएम मोदी के दिल में सोनिया गांधी के लिए हमदर्दी है, इसलिए गांधी परिवार के खिलाफ ठोस और उचित कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

स्वामी ने कहा कि वो (स्वामी), तो सोनिया गांधी को नहीं छोड़ेंगे और उन्हें नेशनल हेराल्ड मामले में जेल भिजवा कर ही मानेंगे। भाजपा नेता ने उक्त बातें मंगलवार (15 नवंबर) को नई दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान में कही। स्वामी यहां आयोजित सम्पूर्ण क्रांति मंच और विराट हिन्दुस्तान संगम का बिहार इकाई द्वारा आयोजित किए गए एक समारोह में बतौर चीफ गेस्ट बोल रहे थे। स्वामी ने यह भी बताया कि उनकी विचारधारा शुरू से ही भाजपा से मेल खाती रही है, मगर जब भाजपा हार्डकोर हिन्दुत्ववादी एजेंडे पर आई, तब उन्होंने RSS के सुझाव पर अपनी पार्टी जनता पार्टी को भाजपा में विलय कर लिया था। स्वामी ने बताया कि जनता पार्टी का गठन जेपी यानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण द्वारा किया गया था, जिन्हें सम्पूर्ण क्रांति का जनक कहा जाता है। स्वामी जेपी के सबसे विश्वसनीय साथियों और करीबियों में से एक थे।

बता दें कि, कुछ दिनों पहले स्वामी ने यह भी खुलासा किया था कि उन्हें पीएम मोदी ने राज्यसभा सदस्य नहीं बनाया था, बल्कि RSS के कहने पर उन्होंने अपनी पार्टी जनता पार्टी को भाजपा में विलय किया था और तब RSS ने उन्हें संसद के राज्यसभा में भिजवाया था।

जेल में मसाज कराते नजर आए सत्येंद्र जैन, वीडियो वायरल होते ही मचा सियासी बवाल

भारत जोड़ो यात्रा पर भारी पड़ रहा गहलोत-पायलट विवाद, क्या समाधान करेंगे राहुल ?

प्रियदर्शिनी नेहरू से 'मैमुना बेगम' कैसे बन गईं इंदिरा गांधी ? पढ़ें पूरी कहानी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -