स्वराज महिला संगठन ने किया गर्भगृह में पूजन
स्वराज महिला संगठन ने किया गर्भगृह में पूजन
Share:

नासिक ​: नासिक के श्री त्र्यम्बकेश्वर मंदिर में महिलाओं ने सुबह के समय पूजन किया। ये महिलाऐं स्वराज महिला संगठन की थी। इस संगठन की तीन महिलाओं ने बुधवार को प्रवेश मिलने के दौरान होने वाले हंगामे के बाद गुरूवार को मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर पूजन किया। संगठन की वनिता गुट्टे द्वारा इस तरह की कार्रवाई का नेतृत्व किया गया। इस दौरान पुलिस का व्यापक प्रबंध किया गया।

नासिक के श्री त्र्यंबकेश्वर मंदिर के गर्भगृह में महिलाओं के प्रवेश का आंदोलन कई दिनों से चल रहा है। इस आंदोलन में नया मोड़ उस समय आया जब आंदोलनकारी महिलाओं को गर्भगृह में प्रवेश से दूर रखा गया था। इससे आक्रोशित आंदोलनकारी महिलाओं ने विरोधियों को मंदिर परिसर में चाटे जड़ दिए गए। मारपीट के चलते एक महिला कार्यकर्ता अचेत हो गई। ऐसे में स्वराज संगठन की महिलाओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इस तरह की घटना के बाद प्रशासन पर दबाव बढ़ गया। ऐसे में पुलिस का व्यापक प्रबंध किया गया था।

उल्लेखनीय है कि प्रातः 7 बजे के बाद मंदिर में भक्तों के गर्भगृह में प्रवेश कर पूजन करने को प्रतिबंधित किया गया है। इस मामले में पूजन कर लौटी वनिता गुट्टे ने संवाददाताओं से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं के मंदिर में प्रवेश को लेकर किसी तरह की मुश्किल न हो इसके प्रयास किए जाऐंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -