भाजपा से निलंबित नेता जयप्रकाश मजूमदार ने थामा TMC का दामन, ममता ने दी बड़ी जिम्मेदारी
भाजपा से निलंबित नेता जयप्रकाश मजूमदार ने थामा TMC का दामन, ममता ने दी बड़ी जिम्मेदारी
Share:

कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निलंबित नेता जय प्रकाश मजूमदार ने आज पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। मजूमदार के TMC में शामिल होते समय सीएम ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं। उन्हें TMC के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने पार्टी का झंडा दिया। 

वहीं TMC में शामिल होने पर ममता बनर्जी ने कहा कि जयप्रकाश मजूमदार पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाएंगे। बता दें कि पार्टी विरोधी बयानबाजी करने के चलते मजूमदार को प्रदेश भाजपा इकाई ने पहले ही निलंबित कर दिया था। मजूमदार पर भाजपा IT सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय के खिलाफ विवादित बयान देने का इल्जाम है। बता दें कि बंगाल निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खराब प्रदर्शन के बाद से सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

पार्टी के अंदर के नेता ही आलाकमान पर सवाल खड़े करने लगे हैं। 2021 में हुए बंगाल विधानसभा चुनावों में पहली दफा 77 सीटें जीतने वाली भाजपा निकाय चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत सकी। जबकि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC ने जलवा बरकरार रखते हुए 108 में से 102 सीटों पर जीत दर्ज की।

कांग्रेस MLA ने किया राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार, कमलनाथ ने ठहराया अनुचित

कहाँ गया केंद्र द्वारा दिया गया मिड डे मील का पैसा ? फंसी झारखंड सरकार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के काफिले पर हमला, AAP ने भाजपा पर लगाए आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -