प्रशांत किशोर के दखल पर सुशील मोदी ने जताया ऐतराज
प्रशांत किशोर के दखल पर सुशील मोदी ने जताया ऐतराज
Share:

पटना : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि प्रशांत किशोर अपने अधिकारों से बाहर जाकर कार्य कर रहे हैं। दरअसल वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के परामर्शी और बिहार विकास मिशन के शासी निकाय के सदस्य हैं। फिर भी वे जनता दल यूनाईटेड की कार्यकर्ता बैठक का संचालन कर रहे हैं। यह गलत है। यह ठीक नहीं है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार सरकार का परामर्शी किस हैसियत से पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंदर सिंह का राजनीतिक सलाहकार और उत्तरप्रदेश में कांग्रेस को फिर से जीवित करने का दायित्व संभाल रहा है।

मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार प्रशांत किशोर को सीएम परामर्शी पद से हटाकर जदयू का राजनीतिक सलाहकार या मंत्री क्यों नहीं बना लेते हैं। उनका कहना था कि जिस तरह से बिहार में प्रशांत किशोर को महत्व दिया जा रहा है उससे तो नौकरशाही की साख ही गिर रही है। यह तो जनता द्वारा जमा किए गए रूपयों का गलत उपयोग है।

उनका कहना था कि इसके पूर्व सरकार न एस विजय राघवन, डाॅ. मंगला राय, पीके राय और पवन वर्मा को परामर्शदाता के तौर पर पद प्रदान किया था। इन्होंने किसी तरह से राजनीतिक लाभ नहीं लिया। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने यह भी कहा कि छात्र नेता देश विरोधी नारेबाजी करने में लगे उन्हें भी तिरंगे के नीचे खड़े होकर अपनी देशभक्ति दिखानी पड़ी। उन्होंने सीएम नीतीश पर तंज कसा और कहा कि जो नीतीश कन्हैया को देशक्ति का सर्टिफिकेट दे रहे हैं वे ही जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में नारेबाजी करने में लगे थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -