वेंडर द्वारा नाश्ते का अधिक पैसा लेने पर भड़के प्रभु
वेंडर द्वारा नाश्ते का अधिक पैसा लेने पर भड़के प्रभु
Share:

झांसी : रेल मंत्री सुरेश प्रभु एक यात्री से अधिक पैसे लिए जाने के कारण नाराज है। पैंट्रीकार के वेंडर ने एक यात्री से अधिक पैसे ले लिए, इस बात से खफा यात्री ने भी तुरंत सुरेश प्रभु को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। प्रभु ने एक ओर ट्वीट का जवाब दिया तो दूसरी ओर अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए।

जब तक झांसी रेलमंडल के अधिकारियों को इस बात की जानकारी मिली, तब तक ट्रेन झांसी से निकल चुकी थी। पीड़ित विशाल रस्तोगी मुंबई-लखनऊ सुपर फास्ट एक्सप्रेस में मुंबई से लखनऊ एस-3 कोच में जा रहे थे। ट्रेन के भोपाल से गुजरने के बाद उन्होने नाश्ता मंगाया।

तभी वेंडर ने ज्यादा पैसे लिए। इस बात पर उनकी बहस भी हुई। जैसे ही अफसरों को मैसेज मिला, वो स्टेशन पहुंचे लेकिन तब तक ट्रेन स्टेशन से निकल चुकी थी। इसके बाद ट्रेन के मैनेजर से संपर्क किया गया और आरोपी पर कार्रवाई की गई।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -