NCP में चल रही वर्चस्व की राजनीति
NCP में चल रही वर्चस्व की राजनीति
Share:

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले द्वारा महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की जा रही है। भाजपा नेतृत्व वाली सरकार पर सुप्रिया बरस रही हैं। आखिर यह हमला क्यों किया जा रहा है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों से यह बात सामने आई है कि उनकी पार्टी एनसीपी में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पंवार के स्थान पर पार्टी को संभालने के लिए पार्टी में प्रभुत्व की राजनीति चल रही है।

दरअसल इस तरह की बात महाराष्ट्र भाजपा की प्रवक्ता माधव भंडारी ने कही। उन्होंने कहा कि अपनी पार्टी में वर्चस्व को साबित करने के लिए ही सुप्रिया सुले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और राज्य सरकार पर हमले कर रही हैं। उनका कहना था कि सुप्रिया को कभी भी राज्य की राजनीति अच्छी नहीं लगी लेकिन अब अचानक वे क्यों राज्य में रूचि लेने लगी हैं।

सुप्रिया सुले को लेकर उन्होंने कहा कि सुप्रिया मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। गौरतलब है कि सुप्रिया ने कुछ समय पूर्व ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर कहा था कि फडणवीस नल पर पानी भरने वाली महिलाओं की तरह झगड़ने की प्रवृत्ति लिए होते हैं। वे बदले की भावना से प्रेरित हैं और बदले की ही राजनीति करते हैं।

सर्जिकल स्ट्राईक पर भाजपा नहीं सेना को दें बधाई

स्वाति सिंह को मिला भाजपा में महत्वपूर्ण ओहदा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -