कांग्रेस ने इस पूर्व संपादक को नियुक्त किया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता
कांग्रेस ने इस पूर्व संपादक को नियुक्त किया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रवक्ता
Share:

नई दिल्लीः कांग्रेस ने एक अंग्रेजी टीवी चैनल में वरिष्ठ संपादक के पद पर काम करने वाली सुप्रिया श्रीनेत को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। सुप्रिया गत लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर यूपी के महराजगंज सीट से खड़ी हुई थीं। मगर उन्हें सफलता नहीं मिली। कांग्रेस ने एक बार फिर परिवारवाद को तवज्जो देते हुए इस नियुक्ति को अंजाम दिया है। सुप्रिया के पिता स्व. हर्षवर्धन सिंह भी कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता और सांसद रहे हैं। बीते दिनों कांग्रेस ने दो नियुक्तियां भी ऐसे ही की थीं जिसमें पारिवारिक पृष्ठभूमि के दो नेताओं को पार्टी में महत्वपूर्ण पद दिया गया। सुप्रिया का जन्म फरवरी 1977 में हुआ है।

उनकी स्कूली शिक्षा लॉरेटो कॉन्वेंट लखनऊ से हुई है। उन्होंने स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। राजनीति विज्ञान में एमए करने के बाद उन्होंने एक टीवी चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। पिछले 10 साल से एक टीवी चैनल में वह कार्यकारी संपादक का पदभार संभाल रही थीं। उनके पति धीरेंद्र सिंह एक प्राइवेट कंपनी में ऊंचे पद पर कार्यरत हैं। छात्र जीवन से ही वह प्रतिभाशाली रही हैं। वह लॉरेटो कॉन्वेंट की हेड गर्ल भी रह चुकी हैं। श्रीनेत स्वामी विवेकानंद व भगत सिंह को अपना आदर्श मानती हैं और अपने पिता की तरह संघर्षशील हैं। पिता के संघर्षों को महराजगंज में जिंदा रखने के लिए वह राजनीति में आई थीं। सुप्रिया सिंह श्रीनेत के पास एक अच्छी और मजबूत राजनीतिक विरासत है।

हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

नितीश के बयान पर तेजस्वी का पलटवार, बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर साधा निशाना

छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की छंटनी, कर्मचारियों के सामने अब रोज़ी का संकट गहराया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -