क्या आप जानते है? यश ने ही केजीएफ फ्रैंचाइज़ी को एक पैन इंडिया फिल्म के रूप में स्थापित किया है
क्या आप जानते है? यश ने ही केजीएफ फ्रैंचाइज़ी को एक पैन इंडिया फिल्म के रूप में स्थापित किया है
Share:

क्या आप जानते है? यश ने ही केजीएफ फ्रैंचाइज़ी को एक पैन इंडिया फिल्म के रूप में स्थापित किया है

भारतीय सुपरस्टार यश उद्योग के सबसे बड़े सितारों में से एक है। अभिनेता ने केजीएफ चैप्टर 1 में अपने दमदार और प्रभावी प्रदर्शन के साथ एक पहचान बना ली है। अभिनेता ने न केवल फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि जब केजीएफ की बात आती है, तो उन्होंने दूरदर्शी के रूप में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जब उन्होंने पटकथा सुनी, तो यश जानते थे कि यह एक ऐसी फिल्म है जिसे पैन इंडिया पैमाने पर बनाने की जरूरत है। अभिनय में कड़ी मेहनत करने से ले कर अपने किरदार को बारीकी के साथ चित्रित करने और केजीएफ को एक बड़ा ब्रांड बनाने तक, यश ने फिल्म को बड़ा बनाने का सपना हासिल किया है।

एक सूत्र ने साझा किया, “इस परियोजना की शुरुआत से ही, यश को पता था कि इस फिल्म को पैन इंडिया दर्शकों तक पहुंचाना है। उन्होंने इस परियोजना को एक प्रमुख अभिनेता की क्षमता से भी ऊपर निभाया है। यश ने ही एक्सेल एंटरटेनमेंट को इस फिल्म से जुड़े अपने विज़न के बारे में समझाया और उन्हें टीम में शामिल किया। यहां तक ​​कि यश सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ संपर्क में थे, ताकि सभी भाषाओं में इसे प्रदर्शित किया जा सके। यह सुनिश्चित करना कि फिल्म को पाँच भाषाओं में डब किया जाए और प्री-प्रोडक्शन व पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज के दौरान हर डिपार्टमेंट के साथ संपर्क में रहने तक, केजीएफ 1 यश के लिए एक पैशन प्रोजेक्ट रहा है। बड़े पैमाने पर अपील और परिणामों को देखते हुए, वह निश्चित रूप से फ्रैंचाइज़ी के मुख्य संरक्षक है क्योंकि अब सम्पूर्ण देश को फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतज़ार है। ”

इस प्रक्रिया के माध्यम से उनके निजी व्यक्तित्व का पोषण हुआ क्योंकि उन्होंने केजीएफ की भागदौड़ को स्वयं अपने हाथों से संभाला है।

फिल्म ने निश्चित रूप से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, जो कि कोई रहस्य नहीं है। लेकिन यश के लिए पर्दे के पीछे जो हुआ, वह उनकी पारखी दृष्टि की प्रतिभा को साबित करता है।

"केजीएफ चैप्टर 1" वर्ष 2018 की फिल्म है, जिसके अपने दर्शक है जो रिलीज़ के दिन से ही इस फ़िल्म के मुरीद हो गए है। कहने की जरूरत नहीं है कि वे अब फ़िल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। चैप्टर 2 में संजय दत्त भी एक विरोधी की भूमिका निभा रहे हैं और यह देखना वाकई में बेहद दिलचस्प होगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -