जन्मदिन पर सुनील शेट्टी को KL राहुल ने दिया खास तोहफा, फैंस बोले- 'दामाद हो तो ऐसा'
जन्मदिन पर सुनील शेट्टी को KL राहुल ने दिया खास तोहफा, फैंस बोले- 'दामाद हो तो ऐसा'
Share:

अभिनेत्री अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के अफेयर को लेकर चर्चाएं काफी लम्बे समय से हो रहीं हैं। इन दोनों को आए दिन साथ में देखा जाता है फिर वह मुंबई में हो या बाहर। जिस तरह दोनों को क्वालिटी टाइम साथ बिताते हुए देखा जाता है उसके बाद तो यही माना जा सकता है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीँ दूसरी तरफ सुनील शेट्टी भी कई मौकों पर केएल राहुल की तारीफ करते हुए देखे गए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel।shetty)

बीते 11 अगस्त को सुनील शेट्टी का जन्मदिन था और इस मौके पर केएल राहुल की ओर से उन्हें शानदार गिफ्ट मिला है। जी हाँ और इसका जिक्र अभिनेता ने खुद अपनी एक पोस्ट में किया है। जी दरअसल सुनील शेट्टी के जन्मदिन के बाद केएल राहुल ने शतक लगाकर उन्हें गिफ्ट दिया। इन दिनों लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच में केएल राहुल ने शतक लगाया है और सुनील शेट्टी ने केएल राहुल की तारीफ करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा है- 'क्रिकेट के मक्का में शतक। बधाई और आशीर्वाद बाबा।'

वहीँ इसके आगे उन्होंने लिखा- 'शुक्रिया मेरे बर्थडे गिफ्ट के लिए।' आप देख सकते हैं अब सुनील के इस पोस्ट पर लोग तेजी से कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- 'आपकी बेटी से शादी कब होगी राहुल की?' वहीँ एक अन्य ने कहा- 'ससुरजी खुश हुए।' इसी के साथ एक फैन ने तो यह तक कह दिया है- ‘दामाद हो तो ऐसा‘। आप सभी को बता दें कि बीते दिनों ही अथिया शेट्टी और केएल राहुल की तस्वीरें इंग्लैंड से सामने आई थीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल ने बीसीसीआई को जो डॉक्यूमेंट्स सौंपे हैं उसमें उन्होंने अथिया शेट्टी को अपना पार्टनर बताया है। वैसे अब यह देखना होगा कि दोनों अपने रिश्ते को कब कबूल करते हैं।

उज्जैन महाकालेश्वर: आज रात 12 बजे तक खुले रहेंगे भगवान नागचंद्रेश्वर के पट

रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ शेयर बाजार, इतने अंको का आया उछाल

गृहमंत्री अमित शाह ने किए मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -