देशभर में गर्मी से हलकान हो रहे लोग
देशभर में गर्मी से हलकान हो रहे लोग
Share:

नई दिल्ली : इन दिनों देशभर में गर्मी अपने चरम पर है। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताहों में ही पारा करीब 40 डिग्री पर पहुंच जाने से लोगों को मई और जून माह में भीषण गर्मी पड़ने की उम्मीद है। लोगों का मानना है कि अभी गर्मी और भी बढ़ सकती है। राष्ट्रीय राजनाधी क्षेत्र में ही गर्मी से लोग हलकान हैं। हालात ये हैं कि न्यूनतम तापमान करीब 29.8 डिग्री सेल्सियस था तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा।

स्थिति यह रही कि कम लोग ही दोपहर के समय बाहर निकले। अधिकांश समय सड़कें सूनी ही रहीं। लड़कियों और महिलाओं ने समर सूट पहन रखे थे और मुंह पर नकाब ओढ़कर ही वे धूप में निकलीं। महिलाओं द्वारा इस दौरान सनबर्न क्रीम और अन्य काॅस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स का उपयोग किया जा रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आसमान में बादल छाए हुए थे।

इस दौरान लोगों को कुछ राहत जरूर हुई। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि असामान में शाम तक बादल छाए रह सकते हैं ऐसे में तापमान पर असर हो सकता है साथ ही धूलभरी आंधी चल सकती है तो बारिश के छींटे भी धरती पर पड़ सकते हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -