मिलिट्री बस पर फिदायीन हमला, 20 की मौत
मिलिट्री बस पर फिदायीन हमला, 20 की मौत
Share:

काबुल : सोमवार को अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक मिलिट्री बस को निशाना बनाया गया। काबुल के पुल-ए-चरखी इलाके में एक मिलिट्री बस पर आत्मघाती हमला हुआ। इस हादसे में 20 से अधिक लोगों की जानें गई। अफगानिस्तान के स्थानीय समाचार टोलो न्यूज के अनुसार, यह बस सरकारी कर्मचारियों को ले जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है, इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की भी खबर है। घटना स्थल पर राहत व बचाव कार्य जारी है। आपातकालीन सेवाओँ को भी अलर्ट कर दिया गया है। इस बस में सवार कर्मचारी दफ्तर जा रहे थे।

बता दें कि पिछले माह भी काबुल में एक बस को निशाना बनाकर फिदायीन हमला किया गया था, जिसमें न्याय मंत्रालय के कर्मचारी सवार थे। 1 जून को भी सेंट्रल सिटी गजनी के कोर्ट पर हमला किया गया था। बीते दिनों हुए इस दोनों हमलों की जिम्मेदारी तालिबान ने ली थी। इसे अपने 6 तालिबानियों की गिरफ्तारी का बदला बताया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -