सुगंधा मिश्रा की कमाई जानकर हैरान हो जाएंगे आप
सुगंधा मिश्रा की कमाई जानकर हैरान हो जाएंगे आप
Share:

जाने माने लोकप्रिय कॉमेडियन एवं सिंगर सुगंधा मिश्रा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 23 मई, 1988 को जालंधर में हुआ था। सुगंधा एक टीवी प्रस्तुतकर्ता भी हैं। हालांकि वह कई कॉमेडी शोज एवं स्टेज पर अपना हुनर साबित कर चुकी हैं मगर कपिल शर्मा के शो से उन्हें एक अलग ही पहचान प्राप्त हुई थी। इस शो में वह एक अध्यापिका विद्यावती की भूमिका निभाया करती थीं। मगर शो के साथ उनका सफर अधिक लंबा नहीं चल पाया। शो में साड़ी एवं लंबी चोटी में नजर आने वाली सुगंधा असल जिंदगी में बहुत ग्लैमरस हैं। 

सुगंधा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। आए दिन प्रशंसकों को स्वयं से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। वहीं प्रशंसकों को भी सुगंधा की पोस्ट्स की प्रतीक्षा रहती हैं। सुगंधा की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है, यही वजह है कि उनकी फोटोज तुरंत वायरल हो जाती हैं। वहीं कई लड़कियां तो सुगंधा के स्टाइल को भी कॉपी करती हैं।

वही अपने हुस्न, अदाकारी एवं अपनी सिंगिंग से लोगों को अपना दीवाना बना देने वाली सुगंधा एक शाही जीवनशैली भी जीती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुगंधा एक एपिसोड के तकरीबन 2 से 3 लाख रुपये लेती हैं। वर्ष 2020 में सुगंधा का नेट वर्थ एक मिलियन डॉलर से पांच मिलियन डॉलर के बीच था। इसके अतिरिक्त सुगंधा अपने यूट्यूब चैनल से भी अच्छा पैसा कमा लेती हैं। गौरतलब है कि सुगंधा ने अपने करियर का आरम्भ आरजे (रेडियो जॉकी) के रूप में आरम्भ किया था। ‘सा रे गा मा पा’ रियलिटी शो से इन्होंने दुनिया के सामने अपनी सिंगिंग का हुनर बखूबी दिखाया था। यहां तक कि शो में सुगंधा ने एक लंबा सफर तय किया था तथा शो की फाइनलिस्ट बनी थीं। तत्पश्चात, वह ‘द ग्रेट लाफ्टर शो’ में भी दिखाई दी थीं जिससे उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

टप्पू को मिली बड़ी फिल्म, इस फिल्म में एक्टिंग करेंगे भव्या गांधी

सौतेली बेटी के ठुमके लगाती हुई नजर आई दलजीत कौर

उर्फी जावेद के घर आया नया मेहमान, खुद किया खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -