रेजीडेंट चिकित्सकों की हड़ताल से चरमराई अस्पताल की व्यवस्था
रेजीडेंट चिकित्सकों की हड़ताल से चरमराई अस्पताल की व्यवस्था
Share:

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य में रेजीडेंट चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर रहे। दरअसल सायन के चिकित्सालय में एक चिकित्सक पर मरीज के संबंधियों ने मरीज की मौत होने के बाद हमला कर दिया था जिसके बाद चिकित्सक सामूहिक अवकाश पर चले गए। हालांकि मुंबई उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार महाराष्ट्र के रेजीडेंट चिकित्सक हड़ताल की अपील नहीं कर सकते हैं।

इसका कारण यही रहा कि उन्होंने विरोध दर्शाने हेतु सामूहिक अवकाश का निर्णय लिया। चिकित्सक पर हमले के चलते पूरे राज्य में रोगियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई चिकित्सालय में तो ओपीडी में ही मरीज इमरजेंसी ड्युटी वाले चिकित्सकों को तलाशते रहे। साथ ही विभिन्न वार्डों में मरीज चिकित्सक के आने का इंतजार करते रहे।

कुछ मरीज और उनके परिजन अस्पताल परिसर में चिकित्सकों के अभाव में बैठे ही नज़र आए। चिकित्सकों के अवकाश पर चले जाने के कारण चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई। चिकित्सकों का कहना है कि उनकी जान खतरे में है ऐसे में वे काम पर नहीं जा सकते हैं। इस तरह की बातों को लेकर वे अपना विरोध जता रहे हैं।

महर्षि वाल्मीकि हॉस्पिटल में सीनियर रेसिडेंट पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन

टाटा ट्रस्ट खोलेगा रांची में अस्पताल

Military Hospital :मिलिट्री हॉस्पिटल में आई वैकेंसी के लिए करें अप्लाई

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -