श्रद्धा कपूर ने जड़ दिए वरुण धवन में चांटे, गुस्से में अभिनेता ने भी कर दी हदे पार
श्रद्धा कपूर ने जड़ दिए वरुण धवन में चांटे, गुस्से में अभिनेता ने भी कर दी हदे पार
Share:

हिंदी सिनेमा की अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। अभी हाल ही में दोनों की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' भी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। दोनों इसी के प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने वरुण धवन को थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद वरुण भी खुद को रोक ना पाए और श्रद्धा के ऊपर हाथ उठा दिया। 

असल में एक वीडियो है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में श्रद्धा कपूर वरुण धवन के ऊपर चांटों का बरसात करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री श्रद्धा ने बार बार 3-4 चांटे वरुण को जड़ दिए। जिसके बाद वरुण भी अपना आपा खो बैठे और बदले में श्रद्धा को भी उन्होंने चांटे जड़ दिए थे । चलिए अब आपको बताते हैंक आखिर इस वीडियो की सच्चाई क्या है । इस वीडियो में वरुण और श्रद्धा एकदूसरे को मजाक-मजाक में मार रहे हैं। और वीडियो के अंत में दोनों अपनी आगामी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की रिलीज डेट बता रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो को शुरुआत में देखकर तो यही लगता है कि दोनों वाकई में झगड़ा कर रहे हैं। परन्तु बाद में सब साफ हो जाता है।

बताया जा रहा है कि ये फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म की स्टारकास्ट लगातार फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है। इस फिल्म के गानों को भी फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। अभी हाल ही में अभिनेत्री नोरा फतेही और वरुण धवन का गाना 'गर्मी' रिलीज किया गया था। इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।फिल्म के गानों से पहले इस फिल्म में स्टारकास्ट का लुक साझा किया गया था। इनके अलग-अलग लुक्स को भी काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के जरिए प्रभुदेवा ने 25 साल बाद एक बार फिर से अपने आइकॉनिक सॉन्ग को रीक्रिएट किया है। फिल्म का निर्देशन रेनो डिसूजा ने किया है। फिल्म में वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही मुख्य भूमिका में नजर आ सकते है ।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Street Dancer 3 releases on 24th Jan @varundvn @shraddhakapoor @streetdancer3

A post shared by Hype PR (@hypenq_pr) on

 

पद्मावत को हिस्ट्री का सॉफ्ट पोर्न कहकर रंगोली ने अजय देवगन को कहा धन्यवाद

Nepotism: बेटी अनन्या के ट्रोलिंग के बाद अब पिता चंकी पांडेय ने दी ऐसी नसीहत, जानकार हो जाएंगे हैरान

RAW के पहले चीफ रामेश्वर नाथ काव पर बनेगी करण जौहर की अगली फिल्म

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -