बंगाल में 'नड्डा' की गाड़ी पर फेंके गए पत्थर, कल भी हुआ था काफिले पर हमला
बंगाल में 'नड्डा' की गाड़ी पर फेंके गए पत्थर, कल भी हुआ था काफिले पर हमला
Share:

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया है। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने डायमंड हार्बर से गुजर रहे उनके काफिले को रोकने का भी प्रयास किया। इसके साथ ही उनके काफिले पर पत्थर फेंके गए। वह पार्टी कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग को संबोधित करने के लिए दक्षिण 24 परगना जा रहे हैं। 

इससे पहले भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि TMC ने डायमंड हार्बर में पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किया है। वहीं, TMC ने इन आरोपों को सिरे से ख़ारिज कर दिया है। उल्लेखनीय है कि राज्य में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं, ऐसे में राज्य में चुनावी हलचल बढ़ गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा में चूक को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब देने के लिए कहा है। इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र लिखा गया है। राज्य के मुख्य सचिव को इस संबंध में जवाब दायर करना है। सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी है।  

पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष कोलकाता में कहा कि, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के राज्य के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक हुई है। कल उनके कार्यक्रमों में पुलिस की कोई तैनाती नहीं थी। मैंने गृह मंत्री अमित शाह और प्रशासन को इस बाबत पत्र लिखा है।  

केंद्र पर राहुल गांधी का वार, कहा- गरीबों का मौलिक अधिकार छीन रही मोदी सरकार

बंगाल सरकार से पूछें नड्डा की सुरक्षा में कैसे हुई चूक ? मंत्रालय को अमित शाह का आदेश

मोदी सरकार पर संजय राउत का तंज, कहा- किसान आंदोलन के पीछे चीन-पाक का हाथ है, तो तुरंत करें सर्जिकल स्ट्राइक
 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -