राज्य सरकार ने राष्ट्रध्वज फहराने वाले अधिकारियों की सूची जारी
राज्य सरकार ने राष्ट्रध्वज फहराने वाले अधिकारियों की सूची जारी
Share:

भोपालः प्रदेश सरकार ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की नजदीकियो को ध्यान में रखते हुए सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज फहराने वाले अधिकारियों की सूची जारी कर दी है। सूची में सबसे उपर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान का नाम तय किया गया हैं और वह भोपाल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में तिरंगा फहराएंगे।

और गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह के गृह  नगर सागर में पंचायत एवं ग्रमीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ध्वजारोहण करेगेे। इसी तरह प्रदेश के 30 जिलों में मंत्रीपरिषद के सदस्य एवं 19 जिला मुख्यालयों में कलेक्टर ध्वजारोहण करेगे। 

कुछ जिलो एवं ध्वजारोहण करने वाले मंत्री की सूची इस प्रकार 

इंदौर में प्रभारी मंत्री जयंत मलैया डॉ नरोत्तम मिश्रा. रीवा विजय शाह. बड़वानी उमाशंकर गुप्ता. हरदा यशोधरा राजे सिंधिया. शिवपुरी राजेन्द्र शुक्ल. शहडोल अंतर सिंह आर्य. धार रामपाल सिंह. सीहोर ज्ञान सिंह. डिंडोरी भूपेन्द्र सिंह ठाकुर. अनूपपुर ओमप्रकाश धुर्वे. उमरिया दीपक जोशी. शाजापुर सुरेंद्र पटवा. देवास  विश्वास सारंग. राजगढ़ एवं हर्षसिंह. सीधी में तिरंगा फहराएंगे।
श्योपुरए गुना  अशोकनगर आगरमालवा नीमच नरसिंहपुरए अलीराजपुर  झाबुआए खरगोन रतलाम बैतूल टीकमगढ़ छिंदवाड़ा मंडला सिंगरौली  दमोह खंडवा एवं सिवनी में ध्वजारोहण के लिए कलेक्टरों को अधिकृत किया गया है। मंत्री जो अपने गृहनगर में फहराएंगे तिरंगा पारस जैन. उज्जैन गौरीशंकर बिसेन. बालाघाट जयभान सिंह पवैया. ग्वालियर डॉ  गोरी शंकर शेजवार. रायसेन अर्चना चिटनीस. बुरहानपुर  शरद जैन. जबलपुर रुस्तम सिंह. मुरैना लालसिंह आर्य. भिण्ड कुसुम महदेले. पन्नाा ललिता यादव. छतरपुर संजय पाठक. कटनी एवं सूर्यप्रकाश मीणा. विदिशा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -