शादी की उम्र बढ़ाने के फैसले पर बोले एसटी हसन- लड़कियों की शादी में देर होगी तो गंदी फिल्में देखेंगे और...
शादी की उम्र बढ़ाने के फैसले पर बोले एसटी हसन- लड़कियों की शादी में देर होगी तो गंदी फिल्में देखेंगे और...
Share:

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने लड़कियों की शादी की आयु बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के पश्चात् राजनीतिक बयानबाजी का दौर आरम्भ हो गया है। इसमें कई नेताओं की जुबान फिसल रही है। इस समय लड़कियों की शादी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष है, जिसे इस प्रस्ताव के तहत बढ़ाकर 21 वर्ष कर दिया जाएगा। यदि कानून बन जाता है तो फिर भारत उन कुछ देशों में शुमार हो जाएगा, जहां महिलाओं की शादी की आयु 21 वर्ष है। 

वही सपा के सांसद शफीक उर रहमान के सुर में सुर मिलाते हुए अब पार्टी के एक और सांसद एसटी हसन ने भी आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के इंसान की औसत आयु 60 वर्ष है। महिलाओं की प्रजनन आयु 17-18 से तीस वर्ष तक की आयु बेहतर होती है। इस आयु के निकल जाने पर कई औरतों की प्रजनन क्षमता पर इसका प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा है यदि शादी में देर होगी तो वह अश्लील वीडियो देखेंगे। गंदी फिल्में देखेंगे तथा यह आवारगी ही है। इसमें कोई फर्क नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि इधर मेल पार्टनर की आयु शादी के वक़्त लड़की की आयु से कई बार बहुत ज्यादा होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य चाहता है कि उसकी औलाद बुढ़ापे में उसका सहारा बने। यह प्राकृतिक चेन है। यदि देर से शादी होगी तो बुढ़ापे के वक़्त उसकी औलाद पढ़ती होगी। वह अपने वृद्ध की देखभाल नहीं कर पाएगी। ऐसा कर हम प्राकृतिक चेन को तोड़ने का काम कर रहे हैं। जब भी प्राकृतिक साइकिल को हम तोड़ते हैं तो उनकी हानि मनुष्य को भुगतना पड़ता है। 

'दुष्कर्म होने पर लेटने और मजे लेने' वाले बयान पर कांग्रेस विधायक ने मांगी माफ़ी

मेट्रोमैन श्रीधरन ने राजनीति से लिया संन्यास

'मैं एक तुच्छ कार्यकर्ता हूं! पार्टी मुझे निलंबित कर सकती है': रूपा गांगुली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -