श्रीलंका के नौसैनिकों ने मचाया तांडव, डुबा दी भारत की नाव
श्रीलंका के नौसैनिकों ने मचाया तांडव, डुबा दी भारत की नाव
Share:

रामेश्वरम: श्रीलंका के नौसैनिकों ने तमिलनाडु में भारतीय तट से उत्तर पूर्व में पाल्क स्ट्रेट में भारती की नावों पर हमला किया, जिससे एक भारतीय नौका पलट गई। हालांकि, नौका में सवार 5 लोगों को बचा लिया गया। एक मछुआरे ने पत्रकारों को बताया कि वे लोग कच्चातीवू द्वीप के पास मछली पकड़ रहे थे तभी श्री लंकाई नौसेना के गश्ती दल ने उन्हें बंदूक की नोंक पर तुरंत यह इलाका छोड़ने का आदेश दिया। चेतावनी के बाद मछुआरे वहां से जाने के लिए तैयार हो गए, लेकिन इसके बावजूद नौसैनिकों ने उनकी नौकाओं पर पत्थर बाजी की।

उन्होंने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना ने कुछ नौकाओं को चारो तरफ से घेर लिया, उनमें रखे सामान तोड़ दिए और कई किलो मछलियां जब्त कर ली। एक नौका समुद्र में डूब गई। हालांकि उसमें सवार सभी पांच मछुआरे को बचा लिया गया। इस बीच मछुआरा संघ के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके मामलों में हस्तक्षेप करने और पारंपरिक तरीके से मछली पकड़ने के अधिकारों को बहाल करने का आग्रह किया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -