श्रीलंका ने 126 भारतीय मछुआरों को रिहा किया
श्रीलंका ने 126 भारतीय मछुआरों को रिहा किया
Share:

कोलंबो: एक मानवीय सद्भावना प्रदर्शन में श्रीलंका ने कथित तौर पर देश के जल क्षेत्र में अवैध शिकार करने के लिए अपनी नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी 126 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया है. श्रीलंका और भारत ने मछुआरों की रिहाई के लिए औपचारिकताएं पूरी कर सोमवार को रिहाई दे दी है.

रिहा होने वाले सभी मछुआरों तमिलनाडु से हैं. भारतीय अधिकारी भी उनकी हिरासत से 37 श्रीलंकाई मछुआरों को रिहा करने की इच्छा व्यक्त कर चुके है. मत्स्य पालन और जलीय संसाधन मंत्री महिंदा अमरवीर ने बताया की पहले श्रीलंका एक मानवीय सद्भावना प्रदर्शन के रूप में 126 भारतीय मछुआरों को रिहा कर रहा है फिर हम 37 श्रीलंकाई मछुआरों को रिहा करेंगे. 

मंत्री ने बताया की श्रीलंका में कथित तौर पर अवैध शिकार के आरोप में गिरफ्तार भारतीय मछुआरों की नावों और उपकरणों को श्रीलंका सरकार द्वारा जब्त रखा जाएगा. दोनों देशों ने इस संबंध में शीर्ष मंत्री स्तर की वार्ता का आयोजन किया है और इस मुद्दे को श्रीलंका, भारतीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की इस साल होने वाली श्रीलंका यात्रा में रखेगी. 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -