वुशु विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेताओं को खेल मंत्री किरेन रीजीजू करेंगे सम्मानित
वुशु विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेताओं को खेल मंत्री किरेन रीजीजू करेंगे सम्मानित
Share:

नयी दिल्ली: खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने गुरूवार को भारत के वुशु विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता प्रवीण, युमनाम सनाथोई देवी, पूनम खत्री और विक्रांत बालियान को सम्मानित किया। भारत ने पिछले महीने चीन के शंघाई में हुई विश्व चैम्पियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य से कुल चार पदक हासिल किये थे। स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रवीण को 20 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया जबकि रजत पदक हासिल करने वाली सनाथोई देवी और पूनम को 14-14 लाख रूपये का चेक प्राप्त हुआ हैं।


 विक्रांत को कांस्य पदक जीतने के लिये आठ लाख रूपये का चेक मिला। पद अर्पण करने वाले प्रवीण ने भारत के लिये इतिहास रचा था, वह पुरूष स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले वुशु खिलाड़ी बने थे। सेना के 22 साल के प्रवीण ने कहा, ‘‘सेना के मेरे कोच और मेंटोर ने मुझे प्रोत्साहित कर लगातार भरोसा दिलाया कि मैं ऐसा कर सकता हूं। इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा और हर रात सोते समय मैं खुद से कहता था कि मैं स्वर्ण पदक जीत सकता हूं। इसके बाद मैंने दो महीने पहले शिविर के दौरान कड़ी मेहनत की और मैं स्वर्ण जीतने में सफल रहा।’’ मेरी मेहनत रंग ले आई इसके लिए मैंने कड़ा परिश्रम किया, जो मुझे इस मुकाम पर लेकर आया हैं|

रीजीजू ने इस मौके पर कहा, ‘‘मैं खुश हूं कि चार वुशु खिलाड़ियों ने विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीते। मैंने वुशु महासंघ की उनके अच्छे काम के लिये तारीफ भी की। ’’ भारत ने पिछले महीने चीन के शंघाई में हुई विश्व चैम्पियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य से कुल चार पदक हासिल किये थे।

Ind Vs Ban test: भारतीय गेंदबाज़ों ने ढाया कहर, महज 150 पर सिमटी बांग्लादेश की टीम

Ind Vs Ban: आर अश्विन का बड़ा कारनामा, कुंबले और हरभजन के क्लब में हुए शामिल

मनीष पांडे के बल्ले से निकला तूफानी शतक, सिर्फ चौके-छक्कों से ठोंक डाले 108 रन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -