पाकिस्तान की जेल में गुजारे 23 साल, अब स्वदेश लौटेंगे प्रह्लाद सिंह राजपूत
पाकिस्तान की जेल में गुजारे 23 साल, अब स्वदेश लौटेंगे प्रह्लाद सिंह राजपूत
Share:

इंदौर: मध्यप्रदेश के सागर जिले के ग्राम घोषी पट्टी से लगभग 23 वर्ष पूर्व घर से लापता हुए प्रहलाद सिंह राजूपत पाकिस्तान की जेल से रिहा होकर स्वदेश लौट रहे हैं। प्रहलाद सोमवार को अमृतसर पहुंचेंगे। उन्हें लेने के लिए पुलिस और परिवार वाले पहुंचेंगे। 23 वर्ष पूर्व प्रहलाद पुत्र फुंदीलाल राजपूत घर से लापता हो गए थे। तब उनकी आयु 33 वर्ष थी। 

इसके बाद परिवार वालों ने उन्हें बहुत तलाश किया, किन्तु उनका पता नहीं चला। इसी बीच वह पाकिस्तान पहुंच गए और उन्हें पकड़कर जेल में डाल दिया गया। तभी से वह पाकिस्तान की जेल में बंद थे। सागर पुलिस और भारत सरकार की कोशिशों के बाद अब 56 साल की उम्र में प्रहलाद स्वदेश लौट रहे हैं। प्रहलाद के छोटे भाई वीर सिंह राजपूत निवासी घोषीपट्टी ने बताया कि वर्ष 1998 में बड़े भाई प्रहलाद सिंह मानसिक रूप से कमजोर थे। उनका उपचार भी चल रहा था। उन्हें लापता होने के बाद काफी तलाश किया, किन्तु कहीं कुछ पता नहीं चला। थाने में शिकायत कराई। इसी बीच साल 2014 में पुलिस घर आई और प्रहलाद के बारे में जानकारी मांगी। तभी पता चला कि प्रहलाद पाकिस्तान की जेल में कैद हैं।

प्रहलाद पाकिस्तान कैसे पहुंच गए, इस संबंध में किसी को कुछ नहीं पता, किन्तु उनका पता चलने के बाद पाकिस्तान से घर लाने के लिए कोशिशें शुरू की। अधिकारियों से मुलाकात की और सरकार को पत्र लिखकर प्रहलाद को रिहा कराने की मांग की। अब 23  साल बाद वो घर वापस लौटेंगे।

आरबीआई गवर्नर ने कहा- "भारत में डिजिटल रुपये के लिए परीक्षण दिसंबर तक...."

1 दिन में लगाए एक करोड़ टीके, भारत के टीकाकरण अभियान का 'मुरीद' हुआ WHO

काबुल अटैक: शरीर पर 11 किलो विस्फोटक बांधकर भीड़ में घुसा था आतंकी, पूरा एयरपोर्ट उड़ाने की थी साजिश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -