शिव नाम की महिमा, पानी में तैरने लगा पत्थर
शिव नाम की महिमा, पानी में तैरने लगा पत्थर
Share:

रादौर: अक्सर पानी में तैरती हुई वस्तु लोगों को आकर्षित करती है मगर जब पान में पत्थर तैरते हों तो फिर आप इसे क्या कहेंगे। दरअसल हरियाणा के तीन गांवों में लोगों का हुजूम उमड़ पडत्रा है। लोग पानी में तैरते हुए पत्थर देखने और उनके दर्शन करने उमड़ रहे हैं। इन पत्थरों को लेकर लोगों के बीच कौतूहल बना हुआ है। गौरतलब है कि कांजनू, मोहीदीनपुर, भिवानी के खुर्द गांव में ऐसी घटनाऐं सामने आई हैं। दरअसल पत्थरों के तैरने की घटना ने लोगों के बीच आश्चर्य जता दिया है।

हालात ये हैं कि लोग इन पत्थरों को श्रद्धाभाव से पूज रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार गांव के अखिल कांबोज और सत्यादेव सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश शास्त्री को पानी में पत्थर तैरते हुए नज़र आए। जब दोनों युवकों ने पत्थर को निकाला तो इसके बाद पत्थर अजीत अपने घर ले गया। उसने इसे घर के पानी के टैंक में डाल दिया। इस टैंक में भी पत्थर तैरने लगा। पत्थर टैंक के पानी में तैरता रहा।

इस दौरान अजीत ने पत्थर की आराधना की। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी आराधना प्रारंभ कर दी। श्रावण मास में पत्थर पानी में तैरते रहने के कारण इसे शिव जी का स्वरूप माा गया है अब ग्रामीण इसका पूजन कर रहे हैं। गौरतलब है कि करनाल जिले के गांव मोहीदीनपुर के यमुना नदी से मिले 60 किलोग्राम के पत्थर को गंव से लोग देखने आए हैं।

नदी से मिले पत्थर को देखने के बाद भगवान में आस्था र खने वाले लोगों का तर्क यह है कि पत्थर रामसेतु से लाया गया है। ग्रामीणों ने पत्थर को अब सार्वजनिक तौर पर रखना प्रारंभ कर दिया है। इसके लिए बाकायदा एक टब बनाया गया है। जिसमें यह पत्थर तैर रहा है। अब इसे ग्रामीण चमत्कार मान रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -