जल्द शादी के बंधन में बंधेगी ये मशहूर एक्ट्रेस, फोटो साझा कर लिखा- 'नई कहानी की शुरुआत'
जल्द शादी के बंधन में बंधेगी ये मशहूर एक्ट्रेस, फोटो साझा कर लिखा- 'नई कहानी की शुरुआत'
Share:

हिंदी सिनेमा जगत की भांति ही भोजपुरी फिल्म जगत भी अब चर्चा का पात्र बना रहता है। भोजपुरी फिल्म के स्टार्स भी अक्सर लाइम लाइट में रहते हैं। भोजपुरी मूवीज की लोकप्रिय एक्ट्रेस रानी चटर्जी की खासी सुर्खियां बटोरती हैं। अब हाल ही में जानकारी है कि रानी चटर्जी शीघ्र ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। जिसके बारे में रानी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से संकेत दिया है। अपनी सुंदरता और अलग अंदाज से कम समय में अपनी अलग पहचान बना चुकीं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial)

रानी अक्सर कई पोस्ट और वीडियो प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में रानी ने एक फोटो साझा करते हुए अपने प्यार की घोषणा कर दी है। रानी ने अपने ब्वॉयप्रेंड मनदीप बामरा के साथ फोटो साझा की है। रानी चटर्जी ने पिछले दिन अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में रानी के साथ मनदीप बामरा भी दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ रानी ने मनदीप और अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। 

वही फोटो शेयर करते हुए रानी ने कैप्शन में लिखा, 'चलो आगे बढ़ते हैं और नहीं कहानी की शुरुआत करते हैं।' ये फोटो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसके अतिरिक्त रानी ने एक इंटरव्यू के चलते भी अपनी शादी को लेकर चर्चा की। रानी ने कहा कि 'हां, यह एक लव-कम अरेंज मैरिज होगी। मैंने आखिरकार मनदीप बामरा के साथ अपने रिलेशन का ऐलान कर दिया है। इस रिलेशन को आधिकारिक करने के पीछे हमारा परिवार है। मैंने अपने रिलेशन को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक किया तथा मुझे लगता है कि मेरे कई मित्र इस बारे में नहीं जानते।'

सपना चौधरी को टक्कर दे रही है ये मशहूर हरियाणवी डांसर, गाने को मिल रहे है करोड़ो व्यूज

विग्नेश शिवन और आर माधवन ने अपनी लेडीलव के साथ शेयर की शानदार तस्वीरें

बंगाली ब्यूटी मिमी चक्रवर्ती ने शेयर की अपनी जबरदस्त तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -