भाजपा में शामिल होंगे सोनू सूद ? बीएल संतोष से मुलाकात के बाद अटकलें शुरू
भाजपा में शामिल होंगे सोनू सूद ? बीएल संतोष से मुलाकात के बाद अटकलें शुरू
Share:

नई दिल्ली: फिल्म एक्टर सोनू सूद दिल्ली में भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मिले। सूत्रों के हवालों से यह जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि सोनू सूद ने राष्ट्रीय राजधानी में बीएल संतोष के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की है। बता दें कि सोनू सूद की बहन मालविका सूद ने इसी साल पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का दामन थाम लिया था। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर मोगा सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, किन्तु उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था। अब ऐसी चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि, सोनू भाजपा में शामिल हो सकते हैं

कोरोना महामारी के संकट काल में लोगों की मदद कर सुर्ख़ियों में आए फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने पिछले साल अरविंद केजरीवाल से दिल्ली में मुलाकात की थी। इसके बाद से अटकलें थी कि सोनू सूद आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। इसके उलट सोनू सूद की बहन पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में चली गईं। इस दौरान सोनू सूद ने भी तत्कालीन कांग्रेस पंजाब प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात की थी। सोनू सूद से मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता भी की थी। इस दौरान केजरीवाल ने बच्चों के लिए देश के मेंटर कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा कर दी थी और कहा था कि सोनू सूद हमारे ब्रांड एम्बेस्डर होंगे। 

सीएम केजरीवाल ने सोनू सूद की प्रशंसा भी की थी। उन्होंने कहा था कि वे पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। आज इतनी सारी सरकारें जो नहीं कर पा रहीं, वो सोनू सूद कर रहे हैं। जो भी सोनू सूद से सहायता मांगता है, वे उसकी मदद करते हैं। केजरीवाल ने कहा था कि गरीब बैकग्राउंड से आने वाले बच्चे काफी कुछ करना चाहते हैं, किन्तु उन्हें गाइड करने वाला कोई नहीं होता। 

बुरे फंसे केजरीवाल, शराब नीति पर मीनाक्षी लेखी ने दागे कई सवाल.. क्या मिलेगा जवाब ?

शराब घोटाला: गिरफ्तार होंगे मनीष सिसोदिया ? केजरीवाल को अभी से लगने लगा डर

CM बघेल ने दूसरे नेता को सौंपा टीएस सिंहदेव का मंत्रालय, मची सियासी हलचल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -