मानसून सत्र की समाप्ति से पहले सोनिया देंगी कांग्रेस सांसदों के लिए रात्रि भोज
मानसून सत्र की समाप्ति से पहले सोनिया देंगी कांग्रेस सांसदों के लिए रात्रि भोज
Share:

नई दिल्ली : संसद का मानसून सत्र समाप्त होने के एक दिन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के सांसदों को भोज पर आमंत्रित किया है। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष सभी सांसदों से मानसून सत्र और आगे की रणनीति को लेकर चर्चा करेंगी। यही नहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को रात्रि भोज देने का निर्णय किया है।

जिसमें उन्होंने कहा है कि पार्टी के महासचिव भी भोज में शरीक होंगे। इस सहभोज में पार्टी से जुड़े विभिन्न मसलों और संसद के दोनोें ही सदनों, आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी प्रकरण के साथ व्यापमं. घोटाले को लेकर गतिरोध किए जाने और कांग्रेस के साथ अन्य विपक्षी दलों की भूमिका पर चर्चा की जाएगी।

यही नहीं पार्टी आने वाले समय में प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण बिल को लेकर भी अपनी रणनीति बनाने पर चर्चा करने में लगी है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने ललित मोदी गेट कांड के साथ व्यापमं. घोटाले को लेकर केंद्र सरकार की नाक में दम कर दिया था। इस दौरान हर बार सदन में इस्तीफे की मांग की गई। यहां तक की विदेश मंदिर सुषमा स्वराज जब भी अपना जवाब देने खड़ी होती सदन में विपक्ष उनसे इस्तीफे की मांग करता।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -