सोनिया गांधी ने 18 माह से नहीं भरा है अपने घर '10 जनपथ' का किराया, RTI में हुआ बड़ा खुलासा
सोनिया गांधी ने 18 माह से नहीं भरा है अपने घर '10 जनपथ' का किराया, RTI में हुआ बड़ा खुलासा
Share:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी द्वारा अपने लुटियन स्थित बंगलों का लम्बे समय से किराया न देने का मामला प्रकाश में आया है। एक RTI के मुताबिक, यह खुलासा हुआ है कि गाँधी परिवार दिल्ली के अपने तीन आवंटित बंगलो का किराया बहुत समय से नहीं चुकाया है।

 

ये तीन बंगले, 26 अकबर रोड, 10 जनपथ और चाणक्यपुरी में स्थित हैं। बता दें कि 26 अकबर रोड और चाणक्यपुरी वाले बंगले में कांग्रेस ने दफ्तर बना रखा है, वहीं 10 जनपथ सोनिया गाँधी का आवास है। गुजरात के सुजीत पटेल के 7 फरवरी 2022 को दिए गए RTI के जवाब में शहरी हाउसिंग मंत्रालय ने बकाया किराए के संबंध में जानकारी दी है। 26 अकबर रोड के बंगले का जहाँ दिसंबर 2012 के बाद से 1269902 रुपया किराया बकाया है, वहीं चाणक्यपुरी के बंगले का किराया अगस्त 2013 के बाद से नहीं दिया गया है, जिसकी बकाया राशि 507911 रूपया है। वहीं सोनिया गाँधी के आधिकारिक आवास 10 जनपथ का भी सितम्बर 2020 के बाद से किराया नहीं चुकाया गया है।

 

भाजपा मुंबई के प्रवक्ता सुरेश नखुआ ने इस मुद्दे पर तंज कसते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि, 'एंटोनिया माइनो उर्फ ​​सोनिया गाँधी प्रवासी मजदूरों के टिकट के भुगतान को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रही थीं। कम से कम पहले अपने मकान का किराया तो चुकाया होता, जो डेढ़ साल से बकाया है।' बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी को आवंटित आवास देश के अन्य नेताओं के मुकाबले सबसे बड़ा है। यहाँ तक कि प्रधानमंत्री निवास 7 रेस कोर्स (7RCR) से भी सोनिया गांधी का घर बड़ा है। सेंट्रल पब्लिक डिपार्टमेंट के मुताबिक, प्रधानमंत्री निवास 14,101 वर्ग मीटर में बना है, वहीं सोनिया गांधी का आवास 15,181 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला है जो 7RCR के मुकाबले बहुत बड़ा है।

बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस ने अपने कब्जे में कई बंगलों को कब्जे में ले रखा था। जिसे खाली कराने के लिए मोदी सरकार में कई नोटिस जारी किए गए थे। निवास स्थान के अतिरिक्त कांग्रेस के कब्जे में जो तीन अन्य बंगले 5 रायसीना रोड, 26 अकबर रोड और सी-2/109 चाणक्यपुरी हैं। इनमें से रायसीना रोड वाला बंगला यूथ कांग्रेस के पास है, जबकि 26 अकबर रोड और चाणक्यपुरी वाला बंगला कांग्रेस के कामकाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

MCD के तीनों नगर निगमों में अप्रैल में हो सकते हैं चुनाव, शुरू हुई तैयारियां

'गुजरात में रहते समय कांग्रेस ने मुझपर क्या-क्या जुल्म किए, भूल नहीं सकता..', सदन में गरजे पीएम मोदी

क्या आप भी बनना चाहते हैं कांग्रेस उम्मीदवार? तो ऐसे करें आवेदन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -